{"_id":"57ff94624f1c1b4c2c28de5d","slug":"hits-combines-electric-wire-fell-three-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंबाइन से टकराकर गिरा बिजली का तार, तीन झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंबाइन से टकराकर गिरा बिजली का तार, तीन झुलसे
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 13 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धान की बाली बीनते वक्त कंबाइन से टकराकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आकर एक किशोर और दो महिलाएं झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया है। हादसे की सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने करंट बंद कराया। हादसे को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।
थाना क्षेत्र के महोफ गांव के निवासी तुलसीराम मजदूरी करते हैं। बृहस्पतिवार को मजदूर की पत्नी भागवती (38), बेटा मेषपाल (12) और गांव की झरनादेवी पत्नी थपनलाल पड़ोस के गांव बिकारीपुर में धान की बाली बीनने गए हुए थे। खेत पर कंबाइन से धान की कटाई भी चल रही थी। इस बीच कंपाइन से खेत के ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार टूटकर नीचे गिर गया। इसकी चपेट में आकर धान की बाली बीन रहे किशोर मेषपाल, भागवती और झरना देवी झुलस गए। चीख पुकार सुनकर मौके पर काम कर रहे लोग आ गए और तीनों को इलाज के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया। हादसे की सूचना बिजली विभाग के कर्मचारियों को दी गई। जिसके बाद टूटे तार से करंट बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन