फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hats off to those who have lost their lives for the sake of duty

फर्ज की खातिर जान गंवाने वालों को किया सलाम

Fri, 21 Oct 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 21 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Hats off to those who have lost their lives for the sake of duty
फर्ज की खातिर जान गंवाने वालों को किया सलाम - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
पुलिस स्मृति दिवस पर फर्ज की खातिर ड्यूटी पर रहकर जान गंवाने वाले जांबाजों को याद कर पुलिस अफसरों ने उनकी शहादत को सलाम किया। पुष्प अर्पित कर 116 शहीदों को शोक सलामी दी गई। इसके  अलावा सेरीमोनियल परेड भी हुई। जिसमें एसपी समेत तमाम अफ सर रहे। 
विज्ञापन

पुलिस स्मृति दिवस को लेकर पहले ही समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई थी। शुक्रवार सुबह आठ बजे पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर अफसर एकत्र हुए। जिसके बाद पुलिस स्मृति दिवस पर एसपी मुनिराज ने एक सितंबर 2015 से 31 अगस्त 2016 के दौरान कर्तव्य निभाते प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों के नाम पढ़कर बताए। जिसके बाद उनकी शहादत को भी बयान कर सलाम किया गया। सेरीमोनियल परेड और शोक सलामी देते हुए शहीदों को श्रृद्धांजलि दी गई। इस दौरान शहीद स्मृति पटल पर पुष्प अर्पिल किए गए। स्मृति दिवस के मौके पर शहीद पुलिनकर्मियों के परिवारीजनों को भी बुलाया गया। इस मौके पर एएसपी विकास कुमार वैद्य, सीओ जहानाबाद बीपी सिंह, सीओ पूरनपुर जगत राम जोशी, सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट, सीओ पूरनपुर, प्रतिसार निरीक्षक घनश्याम सिंह, कोतवाल हरगोविंद सिंह, सुनगढ़ी इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल शर्मा, एसपी पीआरओ भुवनेश कुमार गौतम, एसओ जहानाबाद जितेंद्र यादव, बरखेड़ा एसओ ओमहरि बाजपेई, एसओ न्यूरिया दलवीर वर्मा आदि मौजूद रहे। इसके  अलावा थाना स्तर पर भी शहीदों का नमन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed