फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Court order

पीड़िता के मुकरने पर बलात्कार का आरोपी बरी

Wed, 29 Jul 2015 11:36 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 29 Jul 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
बलात्कार की रिपोर्ट लिखाने के बाद पीड़िता अदालत में अपने आरोपों से मुकर गई। स्पेशल जज एससीएसटी एक्ट जयप्रकाश पांडेय ने साक्ष्य के अभाव में आरोपी को बरी कर दिया। अनुसूचित जाति की पीड़िता को सरकार से मिली सहायता राशि वापस लेने का आदेश कोर्ट ने डीएम को दिया है।
विज्ञापन

थाना दियोरियाकलां के गांव इलाबास देवल निवासी कुम्भकरण मौर्य के पुत्र राजेंद्र उर्फ चेयरमैन पर आरोप लगा कि उसने 12 दिसंबर 2013 की रात को एक महिला के साथ बुरा काम किया। कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता अनुसूूचित जाति की थी इस कारण उसे सरकार से आर्थिक सहायता भी मिल गई। विवेचना के बाद कोर्ट में आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई।
विज्ञापन

एसपीओ वीपी पांडेय ने पीड़िता के बयान कोर्ट में दर्ज कराए। जहां पर वह राजेंद्र उर्फ चेयरमैन पर लगाए गए आरोपों से मुकर गई। उसने कहा कि उसके साथ कोई बुरा काम नहीं हुआ। साक्ष्य के अभाव में आरोपी को दोष मुक्त कर दिया गया। स्पेशल जज एससीएसटी एक्ट जयप्रकाश पांडेय ने पीड़िता के पक्षद्रोही होने को काफी गंभीरता से लिया। उन्होंने डीएम को आदेश दिया है कि पीड़िता को सरकार से दिलाई गई मुआवजा राशि वापस ली जाए। आदेश की कापी अनुपालन के लिए डीएम को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed