फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Combine crushed by the death of seven-year-old innocent

कंबाइन से कुचलकर सात वर्षीय मासूम की मौत

Thu, 13 Oct 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 13 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Combine crushed by the death of seven-year-old innocent
कंबाइन से कुचलकर की मौत - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
खेत पर खेल रहे शिक्षक नेता वेदपाल के सात वर्षीय पुत्र अमित की कंबाइन से कुचलकर मौत हो गई। धान की कटाई के बाद कंबाइन बैक करते वक्त बालक चपेट में आया था। 
विज्ञापन

सेहरामऊ थाना क्षेत्र के  गांव सिंहपुर निवासी वेदपाल आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के ब्लाक अध्यक्ष हैं। बुधवार शाम को वेदपाल का सात वर्षीय पुत्र अमित अपने साथियों संग गांव के बाहर एक खेत पर खेलने गया था। खेत पर धान की कंबाइन से कटाई की जा रही थी। धान की कटाई करने के बाद कंबाइन बैक करते वक्त खेत पर खेल रहा अमित उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घायल को सीएचसी लाया गया। यहां प्राथमिक इलाज कराने के बाद परिवार वाले अमित को पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का का अंतिम संस्कार कर दिया है। इसके अलावा असम हाइवे पर गढ़वाखेड़ा के पास हुए एक अन्य हादसे में शाहजहांपुर जिले के खुटार क्षेत्र के गांव टाह निवासी मनीष कुमार, उसकी पत्नी मीरादेवी और दो साल की बेटी हिमांशी घायल हो गए। तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

वेदपाल का इकलौता पुत्र था अमित 
शिक्षक नेता वेदपाल के तीन बच्चे है। दो बेटियां दस वर्षीय भावना, आठ वर्षीय साधना और इकलौता पुत्र अमित था। मृतक अमित अकाल एकेडमी कजरी निरंजनपुर में कक्षा केजी का छात्र था। उसकी मौत के बाद से परिवार में मातम छा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक नेताओं ने की शोकसभा 
मासूम अमित की मौत के बाद शिक्षक नेताओं ने शोकसभा कर हादसे पर दुख व्यक्त किया। दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। इस मौके पर 
शिक्षक नेता संतोष कुमार, दिलनवाज खान आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed