{"_id":"b446d1d3ca512b62f5d549030a604aa6","slug":"chandia-hazara-episode-three-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदिया हजारा प्रकरण में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंदिया हजारा प्रकरण में तीन गिरफ्तार
Hazara
Updated Tue, 03 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
चंदिया हजारा पुलिस चौकी पर आगजनी और फायरिंग के मामले में पुलिस ने गांव के तीन लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। इस प्रकरण में अब तक पांच लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस की दहशत से लोग गांव छोड़कर फरार है। गांव में सन्नाटा है। हालात यह हैं गिरफ्तारी के भय से व्यापारी अपनी दुकानें नहीं खोल रहे हैं।
विज्ञापन
23 अक्तूबर की देर शाम चंदिया हजारा में चल रहे एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांस बंद कराने को लेकर पुलिस और पब्लिक में झड़प हो गई थी। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। पुलिस ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी थी। पब्लिक की पिटाई से दो पुलिसकर्मी और पुलिस की गोली लगने से गांव निवासी छोटू घायल हो गया था। इससे उग्र भीड़ ने पुलिस चौकी चंदिया हजारा में तोड़फोड़ कर आग लगा दी थी। पुलिस ने 15 नामजद और 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दबिशें देनी शुरू कर दीं। पुलिस इस मामले में पहले ही दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
एसओ वीके मिश्रा ने बताया कि रविवार की रात पुलिस ने छापा मारकर गांव के ही संतोष, बिल्लू और संजय को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस की दहशत से लोग घरों से अन्य स्थानों पर चले गए। दहशत के चलते गांव का बाजार पखवाड़े भर में सिर्फ मतदान के दिन खुला था। व्यापारी अपनी दुकानें नहीं खोल रहे हैं। गांव में पीएससी तैनात है और एसओ चंदियाहजारा पुलिस चौकी पर कैंप किए हुए हैं।
विज्ञापन