{"_id":"6af9f3ce710794735c08c756","slug":"medical-report-confirms-rape-of-minor-girl-accused-sent-to-juvenile-detention-center-badaun-news-c-123-1-bdn1038-177729-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि, आरोपी को किशोर बंदी गृह भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि, आरोपी को किशोर बंदी गृह भेजा
विज्ञापन
सैदपुर। वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में छह वर्षीय बच्ची की रविवार को आई मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। मामले में नामजद आरोपी 15 वर्षीय किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के आदेश पर किशोर बंदी गृह, बरेली भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, दुष्कर्म के बाद बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया था। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी किशोर को न्याय बोर्ड के सामने पेश किया, जहां से उसे किशोर बंदी गृह बरेली भेज दिया गया। आरोपी किशोर और बच्ची के एक ही जाति के होने के साथ ही आपस में रिश्तेदार होने के कारण कुछ लोग मामले में समझौता कराने की कोशिश भी कर रहे हैं।
बच्ची के पिता राजस्थान में मजदूरी करते हैं। घटना की जानकारी होने पर वह वहां से लौट आए हैं। गौरतलब है कि शनिवार शाम करीब सात बजे छह वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले किशोर ने बच्ची को दस रुपये देने का लालच दिया और उसे अपने साथ घर से करीब 300 मीटर दूर जंगल में मंदिर के पास कुएं की आड़ में ले गया। आरोप है कि वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। बिसौली के सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद केस में धाराएं बढ़ाई जाएंगी। नामजद को किशोर बंदी गृह, बरेली भेज दिया गया है। विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।