{"_id":"6af9f52a3779f45b3806e9a1","slug":"in-charges-of-five-police-stations-replaced-areas-of-assignment-for-43-sub-inspectors-reshuffled-etawah-news-c-216-1-etw1015-153167-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पांच थानों के प्रभारी बदले, 43 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पांच थानों के प्रभारी बदले, 43 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल
Sun, 15 Nov 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
इटावा। पुलिस विभाग में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए एसएसपी ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है।पांच थानों के प्रभारी बदले गए हैं। इसके साथ ही एक निरीक्षक और 43 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। कई उपनिरीक्षकों को थानों से पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि पुलिस लाइन में तैनात दरोगाओं को थानों और चौकियों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
फ्रेंड्स कॉलोनी थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र को भरेह थाना प्रभारी, लवेदी थानाध्यक्ष रहे गौरव कुमार को फ्रेंड्स कॉलोनी की जिम्मेदारी दी गई है। भरेह थानाध्यक्ष जगदीश कुमार भाटी को सहसों थाना प्रभारी बनाया गया है। लवेदी थाने में तैनात जितेंद्र चौधरी को लवेदी का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, महिला थाना प्रभारी आकांक्षा सिंह को एसएसपी कार्यालय में जनसुनवाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा निरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से अपराध निरीक्षक भरथना बनाया गया है।