{"_id":"6af9f4b551b771be3e0e23d4","slug":"speeding-car-cuts-across-an-auto-rickshaw-four-injured-etawah-news-c-216-1-etw1015-153145-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: तेज रफ्तार कार ने ऑटो में कट मारा, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: तेज रफ्तार कार ने ऑटो में कट मारा, चार घायल
Sun, 15 Nov 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
इटावा। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर जसवंतनगर क्षेत्र में कठफोरी के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार के कट मारने से ऑटो बेकाबू हो गया। हादसे में ऑटो सवार चार लोग घायल हो गए, जबकि एक महिला बाल-बाल बच गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में एक महिला को डॉक्टर ने रेफर कर दिया।
फिरोजाबाद के मक्खनपुर निवासी प्रवीण कुमार (28) ने बताया कि वह अपनी पत्नी रोशनी (20) के साथ बकेवर के शेरपुर कोठी स्थित ससुराल से लौट रहे थे। रविवार दोपहर शहर से शिकोहाबाद जाने वाले ऑटो में सवार हुए थे। ऑटो जसवंतनगर में जनपद की सीमा पर कठफोरी के पास सीएनजी पंप के सामने पहुंचा, तभी तेज रफ्तार कार ने ऑटो के आगे कट मार दिया।
हादसे में प्रवीण घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी रोशनी बाल-बाल बच गईं। इसी ऑटो में औरैया यातायात पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल संतोष कुमार की पत्नी ऊषा देवी (47) और उनकी बेटी मिष्ठी उर्फ प्रियांशी (21) भी सवार थीं। दोनों भी हादसे में घायल हो गईं। मिष्ठी ने बताया ऊषा देवी मूल रूप से फर्रुखाबाद के शमसाबाद थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर की निवासी हैं और वर्तमान में पुलिस लाइन इटावा में रहती हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। (संवाद)