{"_id":"6af9f3d61fa95aa80f07653e","slug":"body-of-a-married-woman-found-hanging-in-a-room-kasganj-news-c-175-1-agr1054-157187-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कमरे में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कमरे में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
मृतका खुशबू का फाइल फोटो।
कासगंज/ढोलना। ढोलना क्षेत्र के गांव नगला मोती में रविवार दोपहर विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। वहीं, मायके पक्ष ने ससुरालीजन पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए बेटी की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगला मोती निवासी खुशबू (25) पत्नी प्रवेंद्र यादव का शव कमरे में दोपहर एक बजे कुंड़े से साड़ी के फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों से घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों से मामले में पूछताछ की। उसकी मौत की सूचना मिलने पर मृतका के पिता रमेश चंद्र निवासी नगला मनसा थाना गंजडुंडवारा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि तीन वर्ष पहले अपनी बेटी खुशबू की शादी प्रवेंद्र के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करते थे। इस संबंध में उन्होंने दो बार ढोलना थाने में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत भी की थी। पिता ने बेटी की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। खुशबू का एक वर्षीय मासूम बेटा रुस्तम है। मायके पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद ससुरालीजन बच्चे लेकर भाग निकले।
वर्जन :
-फंदा लगाने से महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृतका के परिजन की ओर से अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। -आंचल चौहान,सीओ सदर कासगंज।