Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Wife thrown out for objecting to husband's affair with another woman

Kannauj News: दूसरी महिला से संबंधों का विरोध करने पर पत्नी को निकाला

Sun, 15 Nov 2026 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Wife thrown out for objecting to husband's affair with another woman
ठठिया। पति के कथित अवैध संबंधों का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। महिला ने पति पर दूसरी महिला से संबंध, विरोध करने पर आए दिन पिटाई और गालीगलौज करने तथा घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने रविवार को थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन



ग्राम जिंदापुर के मौजा जनखत निवासी सुषमा देवी ने बताया कि आठ वर्ष पूर्व उसका विवाह गांव के ही पिंटू के साथ हुआ था। उसके चार बच्चे हैं। आरोप है कि शादी के पांच वर्ष बाद पति के किसी अन्य महिला से कथित संबंध हो गए, जब उसने विरोध किया तो पति पीटने गालीगलौज कर प्रताड़ित करने लगे। पति की हरकतों से परेशान होकर उसने पहले भी ठठिया थाने में शिकायत की थी। उस समय गांव के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में दोनों के बीच समझौता करा दिया था।
विज्ञापन

पति ने भविष्य में दूसरी महिला से संबंध न रखने और उसके साथ मारपीट न करने का आश्वासन दिया था। महिला ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और उसे न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed