{"_id":"6af9f4f1abd0be3bb50eccf6","slug":"etw-news-etawah-news-c-216-1-etw1015-153146-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: मोबाइल खोने पर किशोर ने गढ़ी 5.5 लाख की लूट की झूठी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: मोबाइल खोने पर किशोर ने गढ़ी 5.5 लाख की लूट की झूठी कहानी
Sun, 15 Nov 2026 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
इकदिल। मोबाइल खोने के बाद परिजनों की डांट से बचने और मोबाइल जल्द तलाश कराने के चक्कर में किशोर ने 5.5 लाख रुपये की लूट की झूठी कहानी गढ़ दी। सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो कुछ ही घंटों में पूरी घटना की सच्चाई सामने आ गई।
ग्राम संतोषपुर घाट निवासी सुमित ने शनिवार शाम पुलिस को सूचना दी कि चितभवन मार्ग पर अज्ञात लोगों ने उनके भतीजे आदित्य (15) से 5.5 लाख रुपये और मोबाइल लूट लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और किशोर से पूछताछ की। जांच में नकदी लूटे जाने की बात पूरी तरह निराधार निकली। पूछताछ में आदित्य ने बताया कि वह सुबह करीब नौ बजे दुकान जाते समय रास्ते में अपना मोबाइल कहीं खो बैठा था।
मोबाइल खोने की जानकारी परिजन को देने और उनकी डांट से बचने के डर से वह परेशान था। इसी दौरान किसी ने उसे बताया कि लूट की सूचना देने पर पुलिस उसका मोबाइल जल्दी तलाश कर देगी। इस पर उसने 5.5 लाख रुपये की लूट की मनगढ़ंत कहानी बना दी। पुलिस की पूछताछ में किशोर ने झूठी सूचना देने की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि लूट की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी थी। जांच में 5.5 लाख रुपये की लूट की घटना झूठी पाई गई। किशोर ने मोबाइल खोने के बाद लूट की कहानी गढ़ने की बात स्वीकार की है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।