{"_id":"90552390761b269badd1608d7837ab2b","slug":"accident-hindi-news-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला की मौत, 14 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में महिला की मौत, 14 घायल
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sun, 22 Feb 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहला हादसा खमरिया पुल के पास हुआ। बरेली के नवाबगंज से पीलीभीत आ रहा एक टेंपों खमरिया पुल के पास समाने से आ रही गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे टेंपों में सवार थाना जहॉनाबाद के गांव ललौरीखेड़ा निवासी महेंद्रपाल की पत्नी 45 वर्षीय मंगू देवी की मौत हो गई। जबकि टेंपों में सवार कनाकोर निवासी शाहिद, नन्ही बेगम व उनका भतीजा पांच वर्षीय मुनाजिद, थाना बरखेड़ा के गांव पृथ्वीपुर निवासी जितेंद्र पाल, सड़िया निवासी चंद्रपाल, उनकी 28 वर्षीय पत्नी सुनीता, एक वर्षीय पुत्र अंश समेत टेंपों में सवार करीब 12 लोग घायल हो गए। दूसरा हादसा माधोटांडा रोड पर हुआ। गांव गुर्च गौटिया के पास बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिससे एक बाइक पर सवार राजीव कॉलोनी निवासी डॉ पंकज व थाना न्यूरिया के गांव कुकरा निवासी राम सिंह घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन