फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर किसान की मौत

Sun, 22 Feb 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Sun, 22 Feb 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
accident
हादसा जंगरौली पुल-अलगनाथ लिंक मार्ग पर हुआ। गांव अलगनाथ निवासी माखनलाल डनलप से गन्ना भरकर पीलीभीत की एलएच शुगर मिल आ रहा था। डनलप पर उसका बड़ा बेटा हेतराम भी था। हेतराम ने बताया कि राजा साहब फार्म जंगरौली के पास 33 हजार केवी की बिजली का तार सड़क पर लटक रहा था। भोर करीब 3.30 बजे डनलप के पहुंचने पर करंट प्रवाहित तार पिता को छू गया। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

वह किसी तरह डनलप से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर गांव के तमाम लोग पहुंच गए। घटना की जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों व पुलिस को दी। सूचना पर सप्लाई बंद की गई। हादसे के बाद मौके पर बिजली विभाग का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थान पर इससे पूर्व भी चार-पांच घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन बिजली विभाग  इस लाइन को दुरुस्त कराने की जहमत नहीं उठा रहा है। सुनगढ़ी पुलिस ने बेटे की ओर से लाइनमैन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


तार पहले से टूटे नहीं थे। ग्रामीणों ने तार टूटे होने की सूचना किसे दी। उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। वह इस मामले की जांच कराएंगे। जांच में यदि बात सही मिलती है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed