{"_id":"5bdaf101bdec22699e087193","slug":"61541075201-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनगढ़ी पुलिस ने नहीं लिखी पुलिस वाले की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुनगढ़ी पुलिस ने नहीं लिखी पुलिस वाले की रिपोर्ट
पीलीभीत।
Updated Thu, 01 Nov 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 घंटे बाद भी दी गई तहरीर पर नहीं की कोई कार्रवाई
बरेली के ट्रैफिक पुलिस के एचसीपी के खाते से 17.9 हजार रुपये उड़ाने का मामला
अधिकारी भले हर फरियादी की दी गई तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का पाठ पढ़ाएं लेकिन मातहतों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। आलम यह है कि बरेली में तैनात ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल जबर सिंह मलिक के बैंक खाते से जालसाजों द्वारा 17.9 हजार रुपये निकालने के मामले में तहरीर दिए जाने के 24 घंटे बाद भी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। पुलिसकर्मी की तहरीर को जांच के नाम पर सुनगढ़ी थाना पुलिस ने टाल दिया है। ऐेसे में आम नागरिक की तहरीर पर किस तरह से कार्रवाई की जाती होगी, खुद ही आंकलन किया जा सकता है।
मुरादाबाद जिले के दीनदयाल नगर निवासी जबर सिंह मलिक यातायात पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। उनकी वर्तमान तैनाती बरेली जनपद में चल रही है। इससे पहले वह पीलीभीत में लंबे समय तक कार्यरत रहे हैं। उनका खाता शहर की एसबीआई बैंक में है। 30 अक्तूबर को उनके बैंक खाते से दो बार में 17,900 रुपये निकाल लिए गए। खास बात रही कि न तो उन पर कोई कॉल की गई, न ही उनका एटीएम कार्ड किसी को दिया गया। मोबाइल पर रुपये निकाले जाने का मैसेज मिलने पर उनको घटना का पता लगा। जिसके बाद बृहस्पतिवार को उन्होंने सुनगढ़ी थाने पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ मामले की तहरीर दी। मगर सुनगढ़ी पुलिस ने न तो इसे गंभीरता से लिया, न ही कोई कानूनी कार्रवाई की। नतीजतन 24 घंटे बाद भी शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि मामले की सुनगढ़ी पुलिस से जानकारी की गई है। अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। मामले में कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।