{"_id":"5c699157bdec222b6e16d2d0","slug":"171550422359-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के घर जा धमकी युवती, घरवालों ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी के घर जा धमकी युवती, घरवालों ने किया हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। एक युवती अपनेे प्रेमी के घर जा धमकी। मामला दूसरे समुदाय का होने को लेकर युवती के घरवालों ने जमकर हंगामा किया। वे युवती को उसके प्रेमी के घर से खींचकर ले गए और फिर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवती को उसके भाई और प्रेमी समेत कोतवाली ले आई। कोतवाली में घंटों चली पंचायत के बाद पुलिस ने युवती के प्रेमी और भाई का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। घटना रविवार को क्षेत्र के गांव सबलपुर की है। युवती की शादी हो चुकी है, लेकिन वह कई माह से अपने मायके मेें ही रह रही है। युवती का गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग है। युवती केेे परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो उस पर बंदिशें लगानी शुरू कर दी गईं। रविवार को मौका पाकर युवती अपने प्रेमी के घर जा धमकी और उससे शादी करने की जिद करने लगी। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव हो गया। युवती के घरवाले उसे उसके प्रेमी के घर से खींच लाए और मामले की सूचना पुलिस को दी। एसएसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं दी गई। शांतिभंग की आशंका में दो युवकों का एसडीएम कोर्ट के लिए चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।