फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   वृद्धा की नहर में डूबकर मौत

वृद्धा की नहर में डूबकर मौत

Wed, 15 May 2019 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
वृद्धा की नहर में डूबकर मौत
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव बल्देवपुर की एक मानसिक मंदित वृद्धा की मंगलवार देर शाम नहर में डूबकर मौत हो गई। दियोरिया केातवाली क्षेत्र के गांव बल्देवपुर निवासी सियाराम ने बताया कि उनकी 80 वर्षीय मां लीलावती मानसिक मंदित थीं। वह मंगलवार देर शाम घर से निकल गईं और करीब एक किलोमीटर दूर गांव बकैनिया दीक्षित के पास नहर किनारे पहुंच गई। किसी तरह लीलावती नहर में गिर गईं। इससे डूबने से उनकी मौत हो गई। घरवाले रात भर लीलावती की तलाश करते रहे। बुधवार सुबह जब गांव बकैनिया दीक्षित के कुछ ग्रामीण नहर किनारे टहलने गए तब उन्होंने नहर में वृद्धा का शव देखा। सूचना मिलने पर सियाराम भी पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त अपनी मां लीलावती के रूप में की। दियोरिया कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed