फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण८

शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण

Sun, 23 Jun 2019 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण८
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने शादी का झांसा देकर युवती का चार वर्षों तक यौन शोषण किया। बाद में शादी करने से मना कर दिया। पुलिस नेे मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि विपिन ने शादी करने का झांसा देकर चार वर्ष पूर्व उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। चार साल तक वह उसका यौन शोषण करता रहा। एक सप्ताह पूर्व युवती ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने शादी करने से साफ मना कर दिया। 18 जून को युवक और उसके परिजनों ने युवती के घर जाकर गालीगलौज की और दोबारा शादी का दबाव डालने पर जान से मारने की धमकी दी। इस बीच दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास भी हुए लेकिन बात नहीं बनी। तब युवती ने शनिवार को कोतवाली में मामले की तहरीर दे दी। प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर दुष्कर्म करने, घर में घुसकर गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में विपिन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में अशोक, नरेश सुरेश और बिट्टी देवी को घटना में सहयोग करने के आरोप में नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed