फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   महिला समेत दो ने फंदा लगाकर दी जान

महिला समेत दो ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 21 Jun 2019 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
महिला समेत दो ने फंदा लगाकर दी जान
बिलसंडा (पीलीभीत)। अलग-अलग स्थानों पर बिलसंडा क्षेत्र में महिला समेत दो लोगों ने फंदा लगाकर जान दे दी। बृहस्पतिवार सुबह एक का शव मकान से 50 मीटर दूर आम के बाग में पेड़ पर कपड़े के फंदे से लटका मिला, तो दूसरे का बरामदे में कुंडे पर रस्सी से बने फंदे पर। दोनों ही मामलों में परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की। इस पर पुलिस ने मौका मुआयना कर शवों का पोस्टमार्टम कराया। शाम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मामला हत्या का न होकर खुदकुशी की ओर इशारा कर गया। दोनों की मौत लटकने से बताई गई है। तहरीर न मिलने पर अभी किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

केस एक: आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
बिलसंडा थाना क्षेत्र के जमुनिया ताल्लुके ईंटगांव निवासी ख्यालिराम का 19 वर्षीय पुत्र विजयपाल मजदूरी करता था। बुधवार रात आठ बजे वह खाना खाकर खेत पर पानी लगाने की बात कहकर घर से निकल गया।
विज्ञापन

परिवार वाले विजयपाल के खेत पर ही सो जाने की बात सोचकर निश्चिंत हो गए। बृहस्पतिवार सुबह बाबा डालचंद और छोटा भाई छत्रपाल खेत की तरफ जा रहे थे। इस बीच विजयपाल का शव मकान से 50 मीटर की दूरी पर आम के बाग में कपड़े से बने फंदे पर पेड़ से लटका मिला। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। परिवार वालों ने शव को नीचे उतारा। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची बिलसंडा पुलिस ने परिजनों से जानकारी की। इसमें पिता ख्यालिराम ने प्रेमप्रसंग के चलते हत्या की आशंका जताई। हालांकि कोई तहरीर नहीं दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें मौत की वजह हैंगिंग बताई गई। मृतक चार भाईयों में तीसरे नंबर का था। उसके एक विवाहित बहन है। मां शांतिदेवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो: विवाहिता ने ससुराल में दी जान
बिलसंडा थाना क्षेत्र के महोलिया गांव निवासी 32 वर्षीय राधिका पत्नी अमर सिंह का शव बृहस्पतिवार सुबह ससुराल में बरामदे में कुंडे पर रस्सी से बने फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलने पर विवाहिता के मायके वाले बंडा शाहजहांपुर के गांव बाजपुर से आ गए। उन्होंने दहेज की खातिर हत्या करने की आशंका जताई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। मायके वाले जहां हत्या की आशंका जता रहे थे। वहीं पति ने विवाहिता के खुदकुशी करने की बात कही।
उसने बताया कि विवाहिता के मायके में 15 दिन में दो बार दावत आयोजित की गई थी। इसमें वह समय न मिलने के कारण नहीं जा सके। जिसको लेकर तीन दिन से विवाहिता राधिका पति से नाराज थी। बृहस्पतिवार सुबह पति खेत पर चले गए। ससुर मजदूरी पर और सास बकरी चराने के लिए चली गई। घर पर उनके दो बेटे 10 वर्षीय साहिल और पांच वर्षीय पवन थे। इस दौरान विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। बच्चों से जानकारी मिलने पर वह घर आए और शव को नीचे उतार लिया। उधर, मायके वाले इस बात को सिरे से नकारते रहे। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद विवाहिता के फंदा लगाकर जान देने की पुष्टि हुई।

घटनाओं की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। कारणों को लेकर छानबीन की जा रही है। - अतर सिंह, इंस्पेक्टर बिलसंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed