{"_id":"5ceebbd4bdec22073e1182b8","slug":"15591495712-pilibhit-news171","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे से सटी ईंट भट्ठे पर मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हाईवे से सटी ईंट भट्ठे पर मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। असम पुलिस चौकी से सौ मीटर दूर ईंट भट्ठे की खाली जमीन पर 32 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी है। परिजनों से कानूनी कार्रवाई के लिए तहरीर मांगी है।
घटना बरेली हाईवे पर असम पुलिस चौकी से महज सौ मीटर दूर की है। बुधवार सुबह करीब दस बजे एक ढाबे के पीछे की तरफ भट्ठे की जगह पर 32 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। उसकी नाक से खून बह रहा था। वह किन्नर का रूप बनाए हुए था। आसपास के लोगों ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी सत्यप्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड टीम को भी बुलाया गया। आसपास के लोगों से पुलिस ने पड़ताल की। जिसके बाद शव की शिनाख्त न्यूरिया के फुलहर गांव में वृद्ध मां शीला देवी के साथ रहने वाले 32 वर्षीय अशोक पुत्र स्व.रामपाल के रूप में हुई। खबर मिलने पर भाई अरविंद भी मौके पर पहुंच गया। उसने बताया कि वह मूल रूप से खुदागंज शाहजहांपुर के पहाड़ीपुर गांव के निवासी हैं। अशोक फुलहर न्यूरिया में मां के साथ रहते थे, जबकि वह असम चौराहे पर एक ढाबे में नौकरी करता है और रात को वहीं पर रूकता है। एक भाई मनोज की 2003 में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अशोक की मौत को लेकर वह कुछ नहीं बता सके। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इधर, पुलिस ने फुलहर गांव जाकर अशोक की मां से मुलाकात कर जानकारी की। देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अशोक के गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। जिसके बाद अफसर पड़ताल में जुट गए हैं।
मंगलवार दोपहर को घर से निकला था अशोक
मां शीला देवी ने बताया कि अशोक रोज की तरह मंगलवार दोपहर को घर से निकला था। उसके साथ गांव का एक अन्य युवक भी गया था। बुधवार को साथ गया युवक तो वापस आ गया, लेकिन वह नहीं लौटा। इस पर पुलिस ने पड़ताल की तो उक्त युवक भी सामने आ गया। वह भी किन्नर के रूप में घूमता मिला। जिसके बाद पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सर्विलांस और स्वाट टीम को भी लगाया
शव मिलने के बाद पुलिस ने फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड की मदद ली थी। अब पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट करने के लिए सुरागरसी को सर्विलांस और स्वाट टीम को भी लगाया है।
ट्रक चालक और ढाबा संचालकों से साध रहे संपर्क
अशोक की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास के ढाबा संचालकों, उनके स्टाफ और ट्रक चालकों से संपर्क साध रही है। इसमें पता लगा है कि अशोक अक्सर ढाबों के आसपास किन्नर बनकर घूमता रहता था। मंगलवार रात को वह किसके साथ था, इसका पता लगाने का प्रयास जारी है।
काफी देर तक तो किन्नर का शव मिलने का मचा रहा शोर
अशोक के शरीर पर मिले कपड़े और उसका रूप किन्नर जैसा था। यही वजह रही कि शव मिलने के बाद काफी देर तक पुलिस भी शव किन्नर का ही मानती रही। इसका शोर मचा रहा। हालांकि बाद में जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हुई।
हाईवे से सटी जमीन पर एक युवक का शव मिला है। उसका पोस्टमार्टम कराकर कार्रवाई की जा रही है। उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। सुनगढ़ी पुलिस के अलावा सर्विलांस और स्वाट टीम भी लगाई गई है, जल्द खुलासा किया जाएगा। - धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी