फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   जमीन के पुराने विवाद में संघर्ष, लाठी-डंडे चले

जमीन के पुराने विवाद में संघर्ष, लाठी-डंडे चले

Tue, 29 Jan 2019 05:54 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Tue, 29 Jan 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
जमीन के पुराने विवाद में संघर्ष, लाठी-डंडे चले
गजरौला (पीलीभीत)। जमीन के पुराने विवाद में बड़ी अग्यारी गांव में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों ओर से आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत किया। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गजरौला थाना क्षेत्र के बड़ी अग्यारी गांव निवासी राम सिंह और नन्हेंलाल के बीच सवा छह बीघा जमीन पर मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस के मुताबिक सिविल न्यायालय ने मामले की सुनवाई के बाद नन्हेंलाल के पक्ष में फैसला सुनाया। जबकि उस जमीन पर कब्जा रामसिंह का है। मंगलवार सुबह नन्हेंलाल पक्ष के लोग जमीन की जुताई करने पहुंच गए। इसकी सूचना मिली तो रामसिंह पक्ष के लोग भी मौके पर जा पहुंचे। जहां कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और लाठी, डंडे, बांके चले। इसमें राम सिंह, गुड्डी देवी, छोटेलाल, माया देवी, नीलम देवी और नन्हेंलाल समेत आठ लोग घायल हो गए। इसकी सूचना मिली तो कुछ ही देर में सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, इंस्पेक्टर गजरौला शहरोज अनवर मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। गजरौला थाने में नन्हेंलाल की पत्नी लक्ष्मी देवी की ओर से राम सिंह, छोटेलाल, धर्मपाल, छत्रपाल, राजपाल, लेखराज, भूरा, रामकृष्ण, अजय, वेगराज, जयपाल, पीतम, शकुंतला, पुष्पा देवी और दूसरे पक्ष के धर्मपाल की तहरीर पर नन्हेंलाल, रामकुमार, तेजराम, लक्ष्मी देवी, मीरादेवी, रिषीपाल, पिंकू, अजयपाल, सुरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

दरोगा पर साठगांठ करने का आरोप
रामसिंह पक्ष के लोगों ने ने सीओ सिटी के सामने गजरौला थाने में तैनात एक दरोगा पर दूसरे पक्ष से साठगांठ करने का आरोप लगाया। उनका आरोप था कि खेत में खड़ी उनकी गन्ने की फसल को दो दिन पहले दरोगा ने घूस लेकर दूसरे पक्ष को कटवा दी। इसका विरोध करने पर कार्रवाई की धमकी दी गई।
विज्ञापन

सवा छह बीघा जमीन को लेकर झगड़ा हुआ था। इस जमीन पर राम सिंह का कब्जा था, लेकिन सिविल न्यायालय से फैसला नन्हेंलाल के पक्ष में होना बताया है। दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दरोगा पर लगे आरोप की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed