{"_id":"5c757e2abdec224e211360f7","slug":"141551203882-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 साल बाद बरखेड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
35 साल बाद बरखेड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा (पीलीभीत)। पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर युवक को चाकू से वार कर हमला करने का आरोपी 35 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा। बरखेड़ा पुलिस ने सूचना पर आरोपी को पतरसिया पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया। थाने लाकर आरोपी से काफी देर तक पूछताछ की गई। जिसके बाद उसका चालान कर दिया गया है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के परेई गांव निवासी धर्मवीर पर साल 1984 में रंजिशन घर में घुसकर हमला किया गया था। गांव के ही राजपाल ने चाकू से वार कर धर्मवीर को घायल कर दिया था। मामले में धर्मवीर की ओर से राजपाल के खिलाफ घर में घुसकर हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घटना के बाद से आरोपी को पकड़ने के काफी प्रयास किए, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस ने गैर जमानती वारंट जारी कराए, कुर्की कार्रवाई की, लेकिन कोई असर नहीं दिखा। करीब एक माह पूर्व आरोपी पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया। आला अधिकारियों ने जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। जिस पर नए सिरे से राजपाल की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए गए थे और इसमें सफलता भी मिल गई। इंस्पेक्टर बरखेड़ा एसके उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार सुबह आरोपी राजपाल को पतरसिया पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बीते काफी समय से वह शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में रह रहा था। इसकी जानकारी उसने अपने रिश्तेदारों को भी नहीं दी थी, ताकि पुलिस उसका पता न लगा सके। इस मुकदमे में वह अकेला आरोपी था। उसके खिलाफ चार्जशीट पूर्व में ही दाखिल की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।