{"_id":"5b198d5e4f1c1b13358b5816","slug":"141528401246-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को पीटा, पांच हजार रूपये भी लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र को पीटा, पांच हजार रूपये भी लूटे
Updated Fri, 08 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। कोचिंग कर अपने गांव रटौल लौट रहे एक छात्र से मुबारिकपुर मार्ग पर बाइक सवार तीन युवकों ने पिटाई करके पांच हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। छात्र ने थाने पर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
ग्राम रटौल निवासी छात्र उमर पुत्र यासीन खेकड़ा में कोचिंग करता है। वह गांव से रोज साइकिल से वाया मुबारिकपुर मार्ग से होकर खेकड़ा आता जाता है। बृहस्पतिवार दोपहर बारह बजे वह कोचिंग के बाद रटौल जा रहा था। मुबारिकपुर मार्ग तिराहे पर मुंह ढक कर खड़े बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने उसकी पिटाई की। उससे पांच हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। उसने पुलिस को फोन किया तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। लूट का शिकार छात्र उमर ने तहरीर में बताया कि उसने आरोपियों की बाइक का नंबर देख लिया था। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर तीनों युवकों को तलाश कर हिरासत मे ले लिया और थाने में पूछताछ की। सीओ वंदना शर्मा भी थाने पहुंची और पीड़ित से घटना की जानकारी ली।