{"_id":"5ac139fc4f1c1bd6618b4e67","slug":"141522612732-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों ने मालगाड़ी का प्रेशर पाइप निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शरारती तत्वों ने मालगाड़ी का प्रेशर पाइप निकाला
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा रेलवे स्टेशन मास्टर ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम गोठरा रेलवे हाल्ट पर रविवार की दोपहर करीब दो बजे शरारती तत्वों ने मालगाड़ी की बोगी का प्रेशर पाइप निकाल लिया। इस कारण मालगाड़ी करीब दो घंटे तक गोठरा रेलवे हाल्ट पर ही खड़ी रही। इसके चलते रेल मार्ग पर अन्य ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हो गया। साथ ही खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर दोपहर दो बजकर तीस मिनट पर शामली से दिल्ली जाने वाली यात्री ट्रेन 54476 खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर काफी देर तक खड़ी रही। रेलवे कर्मचारियों के मालगाड़ी की बोगी में दूसरा प्रेशर पाइप लगाने के बाद ही मालगाड़ी आगे के लिए रवाना हो सकी। इसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।