फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SP trusts workout in 48 hours

एसपी ने 48 घंटे में वर्कआउट का दिलाया भरोसा

Thu, 12 Oct 2017 11:31 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Thu, 12 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
SP trusts workout in 48 hours
पीलीभीत।बिजनेस पार्टनरों के साथ सितारगंज से न्यूरिया आए प्रापर्टी डीलर सुरेश हीरा की हत्या के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया है। नामजद आरोपियों के हत्थे चढ़ने के बाद भी अभी तक हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। हिरासत में लिए गए नामजद आरोपी पुलिस की शुरुूआती पूछताछ में खुद को बेगुनाह बता रहे हैं। रात को ही पोलीगंज के पास सुरेश को छोड़कर चले जाने की बात कही जा रही है। वहीं बड़े बेटे को खोकर परिवारीजन बदहवाश हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह पुलिस से हत्या की सूचना मिलते ही सुरेश के परिवार का खुशनुमा माहौल मातम में तब्दील हो गया। पत्नी मेनका का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं चार साल की बेटी परी के सिर से पिता का साया उठ चुका है। इससे अंजान मासूम परिवार में छाए मातमी माहौल को देख कभी सहम जाती, तो कभी घबराकर मां के आंचल में छिपने लगती है। हर कोई गमगीन दिखाई दिया। बेटे की हत्या में कानूनी कार्रवाई कराने न्यूरिया पहुंचे पिता सुमंत हीरा भी बेसुध हैं। तहरीर देने के बाद भीड़ से हटकर थाना परिसर में एकांत में बैठक फफक-फफक कर रो पड़े। यह देख साथ आए परिवार के अन्य लोगों ने उनको ढांढस बंधाया। बेटे की रंजिश या फिर कोई अन्य विवाद को लेकर उनको कोई जानकारी नहीं है। नामजद किए गए लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। मृतक एक समूह भी चलाता था, उसको लेकर तो लेनदेन का कोई विवाद नहीं गहराया, इस ओर भी पुलिस जांच कर रही है। गमगीन परिवार गुनाहगारों को सख्त सजा की मांग कर रहा है। ऐसे में एसपी कलानिधि नैथानी ने 48 घंटे के भीतर वर्कआउट करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed