{"_id":"5a01ac8d4f1c1bda538bb7bd","slug":"121510059149-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी का आदेश दरकिनार करने वाले देवहा चौकी इंचार्ज की जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी का आदेश दरकिनार करने वाले देवहा चौकी इंचार्ज की जांच शुरू
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
शराब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुशासनहीनता पर की गई विभागीय कार्रवाई, बढ़ीं मुश्किलें
चिकिन कार्नर पर शराब परोसे जाने की शिकायत को अनदेखा करना पड़ा महंगा
पीलीभीत। चिकिन कार्नर पर शराब परोसे जाने की शिकायत पर एसपी के आदेश के बाद भी कार्रवाई न करना देवहा चौकी प्रभारी प्रेम कुमार शर्मा को महंगा पड़ा है। एसपी ने अनुशासनहीनता मानते हुए चौकी प्रभारी की जांच शुरू कराई है। साथ ही सभी थानाध्यक्षों को सार्वजनिक तौर पर शराब पीने वालों पर सख्ती करने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि पिछले कई दिनों से एसपी कलानिधि नैथानी को शहर के चिकिन कार्नरों पर शराब परोसे जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर उन्होंने देवहा चौकी प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर चौकी प्रभारी समेत थाना पुलिस ने औपचारिकता निभा मामले को अनसुना कर दिया था। बाद में औचक छापामारी कराकर एसपी ने धुनों चौराहा स्थित खुशी चिकिन कार्नर से शराब पीते कई युवकों को धर दबोचा था। इसमें चौकी प्रभारी की ओर से बरती गई लापरवाही उजागर हुई थी। इसके बाद से ही चौकी प्रभारी पर विभागीय कार्रवाई होना तय माना जा रहा था। एसपी ने बताया कि देवहा चौकी इंचार्ज की लापरवाही पर जांच शुरू करा दी गई है। सभी थाना, चौकी इंचार्ज को क्षेत्र में खुलेआम शराब पीने वालों पर अभियान के तहत कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। कही गड़बड़ी या लापरवाही मिली तो कार्रवाई तय है।