{"_id":"5c757e31bdec221239762e28","slug":"11551203889-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती से बनाए संबंध, अब मुकरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए संबंध, अब मुकरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। एक दिन आरोपी युवती से कोर्ट मैरिज करने की बात कहकर अपने घर ले गया और जबरन संबंध बनाए। बाद में परिवार वालों के साथ मिलकर उसको मारपीट कर भगा दिया। गजरौला की एक युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए एएसपी से मामले की शिकायत की है। गजरौला थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने एएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि छह माह पूर्व न्यूरिया क्षेत्र के गांव वसंतापुर में अपने एक रिश्तेदार के घर गई थी। वहीं कुछ दूरी पर रहने वाले एक युवक से उसकी मुलाकात हुई और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। शादी का झांसा देकर आरोपी ने नजदीकी बढ़ाई और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर आरोपी जल्द शादी करने का झांसा देता रहा। आरोपी द्वारा दिए गए मोबाइल से दोनों की बातचीत होती रही। 16 फरवरी की रात आरोपी पीड़िता को अपने घर ले गया। वहां पर भी उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। 17 फरवरी की सुबह आरोपी के परिवार वालों ने जब उसको घर में देखा तो गाली गलौज करने लगे। जिसके बाद आरोपी ने भी परिवार वालों के साथ होकर शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता से गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई। बाद में दुबारा आने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। इसकी शिकायत उसी समय रिछौला पुलिस चौकी से लेकर न्यूरिया थाने में की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि पुलिसकर्मी तहरीर पर कार्रवाई के बजाए सुलह कराने का दबाव बनाते रहे। एएसपी रोहित मिश्र ने मामले में जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश गजरौला पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन