{"_id":"5cdc4b8bbdec2207194b019c","slug":"101557941131-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाइयों ने डंडे से की पिटाई, नाक में फंसा लकड़ी का टुकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चचेरे भाइयों ने डंडे से की पिटाई, नाक में फंसा लकड़ी का टुकड़ा
बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर (पीलीभीत)। जमीन के पुराने विवाद की रंजिश में चचेरे भाइयों ने युवक पर हमला बोल दिया। उसकी डंडे से पिटाई कर दी गई। इस बीच डंडे से निकला लकड़ी का टुकड़ा युवक की नाक के आर-पार हो गया। कोतवाली दियोरिया पुलिस के अनसुना करने पर पीड़ित लहूलुहान हालत में एसपी कार्यालय पहुंचा और पूरी घटना बताई। एसपी कार्यालय से निर्देश मिलने के बाद पुलिस ने आनन-फानन में मामले की रिपोर्ट दर्ज की। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के सौंधा गौटिया गांव निवासी रोशनलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका चचेरे भाई कल्याण सिंह और सुशील से जमीन का पुराना विवाद है। बुधवार सुबह इसी विवाद के चलते आरोपियों ने हमला कर दिया। गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई। इस दौरान डंडे से मारा-पीटा। इसमें डंडे का लकड़ी का टुकड़ा पीड़ित की नाक में फंस गया। शोर पर आसपास के लोगों के जमा होने पर आरोपी धमकी देकर चले गए। इसकी शिकायत करने के लिए पीड़ित पहले कोतवाली दियोरिया गया, लेकिन वहां टालमटोल कर दी गई। इसके बाद एसपी कार्यालय पहुंचकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को दुखड़ा सुनाया। एसपी कार्यालय से कार्रवाई के निर्देश मिलते ही दियोरियाकलां पुलिस हरकत में आ गई। दियोरियाकलां प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर वर्मा ने बताया कि घायल का मेडिकल परीक्षण कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।