{"_id":"64404a1bb9e388507507c024","slug":"contract-doctors-of-barkheda-were-removed-on-the-strictness-of-the-health-minister-pilibhit-news-c-4-1-130891-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्वास्थ्य मंत्री की सख्ती पर हटाए गए बरखेड़ा के संविदा डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्वास्थ्य मंत्री की सख्ती पर हटाए गए बरखेड़ा के संविदा डॉक्टर
विज्ञापन
- दो दिन पहले ट्वीटर पर की गई थी बाहर की दवा लिखने की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बरखेड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात संविदा डॉक्टर निर्मल तरफदार को सीएमओ ने स्वास्थ्य मंत्री/डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के निर्देश पर हटा दिया है। दो दिन पहले डॉक्टर पर कुछ लोगों ने बाहर की दवा लिखने का आरोप लगाते हुए ट्वीटर पर शिकायत की थी।
शासन से की गई शिकायत में कहा गया था कि सीएचसी में तैनात डॉक्टर निर्मल मरीजों को गुमराह कर बाहर की दवा लिखते हैं। ट्वीटर पर की गई शिकायत सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई।
स्वास्थ्य मंत्री/डिप्टी सीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में जांच कराने के निर्देश सीएमओ डॉ आलोक शर्मा को दिए। जांच के दौरान प्रथम दृष्टतया आरोप सही पाए गए। इसकी रिपोर्ट सीएमओ ने शासन को भेज दी। अब शासन के निर्देश पर सीएमओ ने डॉक्टर को बरखेड़ा सीएचसी से हटा दिया है। उन्हें अब जिले की पूरनपुर सीएचसी में भेजा गया है। विभागीय जांच जारी है।
विज्ञापन
000
डाॅक्टर निर्मल तरफदार को बाहर से दवाइयां लिखने के आरोप में हटाया गया है। उन्हें पूरनपुर सीएचसी के लिए रिलीव किया गया है।
- डॉक्टर लोकेश गंगवार, एमओआईसी