फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

नेटवर्क की दिक्कत के चलते सारथी एप बना मुसीबत

Tue, 24 Sep 2019 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। नए यातायात नियमों और जुर्माना में बढ़ोतरी के बाद से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों की भीड़ उमड़ रही है। लोग कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में लाइसेंस बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। दूसरी तरफ परिवहन विभाग रोजाना अधिकतम 75 आवेदन ही स्वीकार कर रहा है। नेटवर्क की समस्या के चलते भी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें, सरकार ने परिवहन विभाग के अधिकांश सेवाओं को ऑलाइलन कर दिया है। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए भी ऑनलाइन आवेदन करना होता है। आवेदन के बाद आवेदक के नंबर पर ओटीपी कोड और परीक्षा की तारीख का मेसेज आता है। ऑनलाइन परीक्षा पास करने के बाद ही ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाता है। वहीं नए यातायात नियमों में बिना लाइसेंस वाले चालकों पर भारी जुर्माना लगाया गया है। इसे लेकर जिले के वह लोग जिनका लाइसेंस नहीं बना है, वह ऑनलाइन परिवहन विभाग के पोर्टल सारथी पर आवेदन कर रहे हैं। आलम यह है कि ऑनलाइन हो रहे आवेदनों की भरमार के बीच परिवहन विभाग रोजाना अधिकतम 75 से ज्यादा आवेदन पत्रों को स्वीकार नहीं कर रहा है। एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि पहले 30 से 40 आवेदन रोजाना स्वीकार किए जाते थे। बाद में इसकी संख्या बढ़ाकर 50 की गई और अब 75 आवेदन लिए जाते हैं। आवेदक परीक्षा की निर्धारित तारीख और नियत समय में आकर ऑनलाइन परीक्षा पास करके अपना डीएल बनवा रहे हैं।
विज्ञापन

नेटवर्क की समस्या बनी बाधा
जिले में नेटवर्क की समस्या के कारण आवेदकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। आए दिन नेटवर्क ध्वस्त होने के कारण नियत तिथि पर परीक्षा देने आए आवेदकों को वापस किया जाता है। इसके कारण लोगों के लाइसेंस नहीं बन पा रहा है। हालांकि अफसरों का दावा है नेटवर्किंग की समस्या पूरे प्रदेश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन कंप्यूटर पर होती है परीक्षा
एआरटीओ अमिताभ राय का कहना है कि कार्यालय में तीन कंप्यूटर ड्राइविंग लाइसेंस की परीक्षा के लिए लगाए गए हैं। आवेदक का थंब इंप्रेशन व ओटीपी कोड के बिना परीक्षा नहीं हो सकती। ऑनलाइन इस प्रक्रिया में नेटवर्क के कारण थोड़ी दिक्कत है लेकिन व्यवस्था तेजी के साथ सही की जा रही है।

पहले के मुकाबले काफी हद तक लोग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के प्रति जागरूक हुए हैं। नेटवर्क की समस्या जनपद में ही नहीं पूरे प्रदेश में है। इस कारण लोगों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हमारी ओर से यातायात नियमों को लेकर लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अमिताभ राय, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed