{"_id":"6a91e0a86856611a4c0f1146","slug":"efforts-intensified-to-arrest-the-accused-in-rampals-death-case-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-167579-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रामपाल की मौत के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रामपाल की मौत के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज
विज्ञापन
न्यूरिया। बसंतापुर गांव में मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे किसान रामपाल की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी अनिल की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है।
बुधवार शाम गांव से कुछ दूर जनसेवा केंद्र के पास सूरज और अनिल के बीच मारपीट हो रही थी। बीच-बचाव करने पहुंचे सूरज के चाचा रामपाल के चेहरे पर अनिल ने हाथ में पहने लोहे के कड़े से वार कर दिया। इससे रामपाल सड़क पर सिर के बल गिर गए। परिजन उन्हें घर ले गए। देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई थी। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने के बाद अंदरूनी रक्तस्राव और खून जमने से मौत की पुष्टि हुई है। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि आरोपी अनिल की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-- -- -- -- --