फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Systems overwhelmed by the throng of sisters; a scramble for seats on Roadways buses.

Pilibhit News: बहनों की भीड़ के आगे बेबस हुई व्यवस्थाएं, रोडवेज बसों में सीट के लिए मारामारी

Sat, 29 Aug 2026 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Systems overwhelmed by the throng of sisters; a scramble for seats on Roadways buses.
बस के आने पर सीट पाने के लिए ​खिड़की से बस में बैग रखता युवक। संवाद
रक्षाबंधन से पहले किए गए तैयारियों के दावे हुए धड़ाम, बस के इंतजार में भटकते रहे यात्री, डग्गामार वाहनों ने दिया सहारा
विज्ञापन

पीलीभीत। रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने के साथ सहयात्री का किराया भी माफ किया गया है। इस बार निशुल्क यात्रा की अवधि भी बढ़ाई गई है। ऐसे में त्योहार से पहले ही रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। शुक्रवार को शहर के प्रमुख चौराहों पर बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों को अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ा। बस आते ही सीट पाने के लिए यात्रियों में मारामारी की स्थिति दिखाई दी। घंटों इंतजार के बाद बस मिली तो उसमें पैर रखने तक की जगह नहीं थी। मजबूरी में तमाम यात्रियों ने डग्गामार वाहनों का सहारा लिया। संवाद
---------
बस आते ही टूट पड़ा यात्रियों का हुजूम
रक्षाबंधन पर मायके जाने वाली बहनों की संख्या बढ़ने से बसों में भीड़ कई गुना बढ़ गई। शहर के प्रमुख चौराहों पर यात्री बसों के इंतजार में खड़े रहे। जैसे ही किसी मार्ग की बस दिखाई दी, यात्रियों का हुजूम उस ओर दौड़ पड़ा। पहले बस में चढ़ने और सीट कब्जाने को लेकर यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की होती रही। बुजुर्गों और बच्चों के साथ यात्रा करने वाली महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। एआरएएम प्रांशु पाठक ने बताया बसों की बेहतर व्यवस्था है। लोगों को परेशानी न होने पाए इसका भी ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

---------
घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली राहत
चौराहों पर खड़े यात्रियों का कहना था कि बस के आने का कोई निश्चित समय नजर नहीं आ रहा था। एक बस के निकलने के बाद अगली बस के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ रहा था। बस आने पर उसमें पहले से ही बड़ी संख्या में यात्री सवार होने के कारण चढ़ना मुश्किल हो रहा था। त्योहार के चलते भीड़ बढ़ने के बावजूद यात्रियों को बैठाने और बसों के संचालन की व्यवस्था पर्याप्त नजर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
तैयारियों के दावों की खुली पोल
रक्षाबंधन को लेकर परिवहन विभाग की ओर से अतिरिक्त बसों के संचालन और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के दावे किए गए थे। इसके बावजूद शहर के प्रमुख चौराहों पर यात्रियों को बसों के लिए भटकना पड़ा। भीड़ को देखते हुए बसों की उपलब्धता और संचालन व्यवस्था पर्याप्त नजर नहीं आई। इससे विभागीय तैयारियों के दावों की हकीकत भी सामने आ गई। त्योहार के दौरान भीड़ और बढ़ने की संभावना के बावजूद यदि व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो यात्रियों की परेशानी और बढ़ सकती है।
------
रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की रही भीड़
रक्षाबंधन के पर्व को लेकर रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ रही। दिन भर यात्रियों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा है। रेल विभाग की ओर से भी यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को लेकर तैयारियां की गईं।

------
डग्गामार वाहनों ने दिया सहारा
रोडवेज बसों की कमी और बढ़ती भीड़ के बीच डग्गामार वाहन यात्रियों के लिए सहारा बन गए। बस की प्रतीक्षा से परेशान यात्री अधिक किराया देकर इन वाहनों में गंतव्य की ओर रवाना हुए। चौराहों पर डग्गामार वाहनों के संचालक यात्रियों को बैठाने के लिए आवाज लगाते दिखाई दिए। कई यात्री मजबूरी में इन वाहनों में बैठते नजर आए। टनकपुर हाईवे पर दो टेंपों में पीछे की सीट पर क्षमता से अधिक सवारियां बैठी दिखाई दी। संवाद
---------

बस के आने पर सीट पाने के लिए खिड़की से बस में बैग रखता युवक। संवाद

बस के आने पर सीट पाने के लिए खिड़की से बस में बैग रखता युवक। संवाद

बस के आने पर सीट पाने के लिए खिड़की से बस में बैग रखता युवक। संवाद

बस के आने पर सीट पाने के लिए खिड़की से बस में बैग रखता युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed