फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cevin in Patshahi Guru was celebrated

छेंवी पातशाही में गुरुपर्व मनाया गया

Mon, 18 Jan 2016 10:47 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Mon, 18 Jan 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Cevin in Patshahi Guru was celebrated
गुरुगोविंद सिंह के जन्मोत्सव पर शहर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा छेंवी पातशाही में गुरुपर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह अखंडपाठ का भोग पड़ा। इसके बाद नानकमत्ता व अन्य स्थानों से आए जत्थों ने गुरुवाणी व गुरु महिमा का बखान किया। संगत ने गुरु महाराज के समक्ष मत्था टेका और अरदास की।
विज्ञापन

दशम गुरु गुरुगोविंद सिंह के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पिछले कई दिनों से कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। दो दिन पूर्व छतरी चौराहा स्थित नानकसर गुरुद्वारे के बाद सोमवार को मोहल्ला पकड़िया स्थित छेंवी पातशाही गुरुद्वारे में आयोजन हुआ था। यहां तीन दिन से चल रहे अखंडपाठ का सुबह भोग पड़ा। ज्ञानी शेरसिंह व ज्ञानी सुरजीत सिंह ने अरदास कराई। इसके बाद नानकमत्ता से आए मंजीत सिंह व मॉडल टाउन के सतवंत सिंह के हुजूर रागी जत्थे थे गुरु महिमा का बखान किया। इस मौके पर गुरुद्वारा पहुंचकर संगत ने गुरु महाराज के आगे मत्था टेका। इस मौके पर गुरु का लंगर भी लगाया गया।
विज्ञापन


आज निकलेगा नगर कीर्तन
गुरुपर्व के उपलक्ष्य में शहर में आज नगर कीर्तन निकलेगा। इसके लिए सोमवार से ही व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गईं। गुरुद्वारे के ग्रंथी शेरसिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे छेंवी पातशाही गुरुद्वारे से नगरकीर्तन निकलेगा जो बरेली गेट, लकड़ी मंडी, घन्नई ताल, नौगवां चौराहा, छतरी चौराहा, स्टेशन रोड, सुनगढ़ी थाना, जेपी रोड होते हुए दोपहर बाद गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त होगा। नगर कीर्तन में गुरु महाराज की सवारी के साथ गटका पार्टी के हैरतअंगेज कारनामे मुख्य आकर्षण होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed