फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP took to the streets to protest against the corruption of Congress MP

Pilibhit News: कांग्रेस सांसद के भ्रष्टाचार के विरोध में सड़क पर उतरी भाजपा

Sun, 10 Dec 2023 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
BJP took to the streets to protest against the corruption of Congress MP
शहर के नेहरू उर्जा उघान से निकाले गए भाजपा के रूट मार्च में शमिल राज्य मंत्री संजय सिह गंगवार ​
टनकपुर हाईवे पर जुलूस निकालकर सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। भाजपा ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू के यहां से बरामद करोड़ों रुपए की नकदी के चलते भ्रष्टाचार के विरोध में शनिवार को प्रदर्शन किया। जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।
भाजपा विधायक और पदाधिकारी सुबह नेहरू पार्क में एकत्र हुए। यहां से सभी नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। यहां पर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा गया है देश की आजादी से लेकर लगभग 70 साल तक कांग्रेस ने देश पर राज किया है।आज उनके सांसद व अन्य जनप्रतिनिधि इसी प्रकार भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में कांग्रेस सांसद धीरज साहू की संसद सदस्यता समाप्त करने, भ्रष्टाचार में संलिप्त भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध अभियान चलाने, जांच कमेटी गठित कर उनको नामित करते हुए भ्रष्टाचार से कमाए गए धन की जब्ती करते हुए उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने की मांग की गई।

इस दौरान राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, बरखेड़ा विधायक प्रवक्तानंद, जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पूर्वमंत्री हेमराज वर्मा, ब्लॉक प्रमुख ललौरीखेड़ा अजय सिंह गंगवार, मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा, लेखराज भारती, दिनेश पटेल, तुलाराम लोधी ,गोकुल प्रसाद मौर्य, कमलेश गंगवार, सुषमा कुमारी, रेखा सिंह परिहार, संजीव मोहन अग्रवाल, स्वतंत्र देवल, मुकेश गुप्ता, आशुतोष दीक्षित,अरूण बाजपेई, पुष्पा शुक्ला, चेतन शर्मा, सतनाम सिंह, विकास बाल्मीकि, विकास श्रीवास्तव,मनोज मिश्रा, अभिमन्यु गंगवार, रिंकू, अंकुर अग्रवाल, साकेत सक्सेना,शिवनारायण शर्मा,राहुल सक्सेना, अमनदीप मिश्रा, सत्यपाल वर्मा, रत्ना शुक्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed