फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bhoomi pujan finally done, construction of rural self-employment training center started

Pilibhit News: आखिरकार हुआ भूमि पूजन, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण शुरू

Wed, 15 Jan 2025 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 15 Jan 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Bhoomi pujan finally done, construction of rural self-employment training center started
पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत कल्यानपुर नौगवां के आरसेटी भवन का निर्माण कार्य भूमि पूजन के बाद शुरू हो गया।
विज्ञापन

मकर संक्रांति के शुभ मुहूर्त में मंगलवार को एडीएम ऋतु पूनिया, एसडीएम सदर और बैंक अफसरों ने भवन निर्माण का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। विधायक बरखेड़ा और प्रशासन में खींचतान के चलते आरसेटी भवन का निर्माण कार्य अटक गया था।
ग्राम पंचायत कल्यानपुर नौगवां में 2.50 करोड़ की लागत से आरसेटी भवन (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र) का निर्माण स्वीकृत हुआ। धनराशि मिलते ही नींव खोदाई का कार्य शुरू कराया गया। निर्माण शुरू होता इससे पहले ही विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानंद ने आरसेटी भवन की जगह से पूर्व में हटाए गए ग्रामीणों को दूसरी जगह बसाए जाने के लिए कहा।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूची भी प्रशासन को सौंपी गई। कई ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम से मुलाकात की। दूसरी ओर ग्राम प्रधान सावित्री देवी के पति शांतिस्वरूप सोनकर ने 50 ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर बरखेड़ा विधायक पर गंभीर आरोप लगाए। मामले ने काफी तूल पकड़ा। आरसेटी भवन का निर्माण रुका रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच एसडीएम सदर की जांच आख्या के बाद प्रशासन ने विस्थापितों के पुनर्वास की बात कही थी। मंगलवार को भवन का भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया।
प्रधान पति शांतिस्वरूप सोनकर जिलाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने बताया कि भवन अपनी निर्धारित जमीन पर बन रहा है। इसके निर्माण से जिले के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। क्षेत्र का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed