फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A laborer putting fertilizer in the field saw a leopard, saved his life by running away

Pilibhit News: खेत में खाद डाल रहे मजदूर को दिखा तेंदुआ, भागकर बचाई जान

Tue, 24 Sep 2024 03:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
A laborer putting fertilizer in the field saw a leopard, saved his life by running away
अमरिया। खेत में खाद डाल रहे मज़दूर सामने तेंदुए को देखकर घबरा गए। उन्होंने मौके से भाग कर जान बचाई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए के पगचिह्न ट्रेस किए। ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन


तहसील अमरिया क्षेत्र के गांव टोडरपुर निवासी सोनी सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब एक बजे वह मज़दूर दीनदयाल के साथ खेत में खाद डाल रहे थे। इस दौरान अचानक एक तेंदुआ धान के खेत से निकलकर सामने आ गया। तेंदुआ सामने देखकर घबराए किसान व मज़दूर शोर मचाते हुए दौड़कर फार्म हाउस जा पहुंचे।
विज्ञापन

तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना के बाद शाम के समय वन्यजीव प्रभारी सोनी सिंह, राजीव ढाली, रामऔतार के साथ मौके पर पहुंचे और पगचिह्न ट्रेस किए। फार्म स्वामी का कहना है कि इस समय धान की कटाई शुरू हो गई है। आसपास गन्ने के खेतों में वन्यजीव प्रवास कर रहे हैं। इससे मज़दूर खेतों में काम करने से कतराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन्यजीव प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर तेंदुए के पगचिह्न ट्रेस किए गए हैं। ग्रामीणों को सतर्क किया गया है। लगातार निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed