फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A high school student died after being hit by an unknown vehicle

Pilibhit News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर हाईस्कूल के छात्र की मौत

Sun, 20 Apr 2025 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
A high school student died after being hit by an unknown vehicle
बरखेड़ा। बरात घर के बाहर मार्ग पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आकर हाईस्कूल का छात्र घायल हो गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर छात्र की मौत हो गई। छात्र रिश्तेदार की शादी में शामिल होने पहुंचा था। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर घर ले जाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


बरखेड़ा क्षेत्र के भगवंतापुर गांव निवासी संजय कुमार (17) पुत्र रामपाल हाईस्कूल का छात्र था। शनिवार को वह रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने परिवार के साथ बरखेड़ा- बीसलपुर मार्ग पर मोहम्मदगंज अमखिड़िया गांव के पास स्थित एक बरात घर में आया था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इस दौरान संजय लघुशंका करने के लिए बरात घर से बाहर निकला। मार्ग पार करते समय वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। घायल को गंभीर हालत में बरखेड़ा सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानूनी कार्रवाई से इनकार कर परिजन शव को घर ले आए। रविवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी प्रदीप विश्नोई ने बताया कि परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed