{"_id":"63fcaec675791dc4db0f74e3","slug":"uncle-and-nephew-died-in-a-road-accident-in-muzaffarnagar-district-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: दर्दनाक हादसे में चाचा-भतीजे की मौत, गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक, गांव में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: दर्दनाक हादसे में चाचा-भतीजे की मौत, गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक, गांव में पसरा मातम
Mon, 27 Feb 2023 06:53 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 27 Feb 2023 06:53 PM IST
सार
Muzaffarnagar News : दर्दनाक हादसे में चाचा और भतीजे की मौत हो गई। इसके बाद गांव में गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। वहीं चाचा-भतीजे की मौत से गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
विस्तार
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां मेरठ-करनाल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसे के बाद मंडवाड़ा गांव में गम का माहौल है। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के मृतकों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
गांव मंदवाड़ा निवासी इसराइल (50) अपने भतीजे अल्ताफ (28) के साथ बाइक पर सवार होकर बुढ़ाना जा रहा था। मेरठ-करनाल हाईवे पर बाइक में ट्रक की टक्कर लगने से दोनों गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: बेटा-बेटी एकसाथ बने दरोगा तो गर्व से चौड़ा हुआ किसान का सीना, भाई-बहन ने पिता को किया सैल्यूट
विज्ञापन
वहीं अस्पताल ले जाते समय रास्ते में घायलों की मौत हो गई। परिजनों ने मृतकों का पोस्टमार्टम नहीं करवाया। परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतकों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। अभी पुलिस को हादसे के संबंध में तहरीर नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें: UP: फेसबुक पर लाइव आईं अर्चना गौतम, प्रियंका गांधी के सलाहकार को बड़ी चुनौती, बोलीं- करवाकर दिखाओ मुझे अरेस्ट