फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Archana Gautam challenged advisor of Priyanka Gandhi on Facebook Live and said get me arrested

UP: फेसबुक पर लाइव आईं अर्चना गौतम, प्रियंका गांधी के सलाहकार को बड़ी चुनौती, बोलीं- करवाकर दिखाओ मुझे अरेस्ट

Tue, 28 Feb 2023 12:35 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 28 Feb 2023 12:35 AM IST
सार

Meerut News : बिग बॉस फेम अर्चना गौतम ने फेसबुक पर लाइव आकर प्रियंका गांधी के सलाहकार को बड़ी चुनौती दी। उन्होंने सलाहकार संदीप सिंह से कहा कि अगर हिम्मत है तो मुझे अरेस्ट कराकर दिखाओ।

विज्ञापन
UP: Archana Gautam challenged advisor of Priyanka Gandhi on Facebook Live and said get me arrested
अर्चना गौतम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिग बॉस फेम एवं कांग्रेस नेत्री अर्चना गौतम ने प्रियंका गांधी के सलाहकार संदीप सिंह की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। अर्चना ने रविवार को फेसबुक पर लाइव के दौरान कहा कि संदीप ने मुझे थाने में डलवाने की धमकी दी है। वो आएं और मुझे अरेस्ट करवाकर दिखाएं। उन्होंने संदीप पर महिलाओं को अपमानित करने का भी आरोप लगाया है। अर्चना ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से अपने सलाहकार संदीप सिंह को तत्काल हटाने की मांग की है।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस का महाधिवेशन चल रहा है। इसमें अर्चना गौतम भी हिस्सा लेने पहुंची थीं। वहां अर्चना ने प्रियंका गांधी से मिलने का प्रयास किया। अर्चना का आरोप है संदीप सिंह ने अर्चना सहित अन्य कार्यकर्ताओं को प्रियंका गांधी से मिलने नहीं दिया। वहीं से विवाद शुरू हुआ। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: बेटा-बेटी एकसाथ बने दरोगा तो गर्व से चौड़ा हुआ किसान का सीना, भाई-बहन ने पिता को किया सैल्यूट

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अर्चना ने यह सारा वाकया सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसमें अर्चना ने कहा संदीप जैसे लोग कांग्रेस को खत्म कर रहे हैं। चुनौती देते हुए कहा कि वह रायपुर के जिस होटल में ठहरी हैं, उसका पता और मेरठ में उनके घर का पता संदीप सिंह को मालूम है। वो मुझ पर कार्रवाई करवाएं। संदीप सिंह जैसे लोगों को क्यों रखा गया है जो कांग्रेस को खत्म कर रहे हैं। पहले भी प्रियंका गांधी से मिलने में उन्हें एक साल लग गया था।

यह भी पढ़ें: Meerut: मनपसंद बाइक न मिलने पर दूल्हा हुआ नाराज, पिता से की अभद्रत तो दुल्हन ने शादी से किया इनकार

पिता ने मांगी बेटी के लिए सुरक्षा
पिता गौतम बुद्ध ने संदीप सिंह से बेटी अर्चना गौतम को जान का खतरा बताया है। उन्होंने कि कहा संदीप सिंह के खिलाफ एफआईआर कराने जा रहे हैं। इस मुद्दे को महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग, एससी-एसटी आयोग तक ले जाएंगे। बेटी को स्थानीय पुलिस से नहीं, केंद्र से सुरक्षा मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed