फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two accused wanted in cow slaughter case arrested in encounter, one injured

Muzaffarnagar News: गोकशी में वांछित दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक घायल

Wed, 07 Jan 2026 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Two accused wanted in cow slaughter case arrested in encounter, one injured
मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी पुलिस ने गोकशी के मामले में वांछित एक गोकश सहित दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार किए हैं। एक आरोपी घायल हुआ हैं। आरोपियों से गोमांस बरामद किया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि रात में थाना नई मंडी पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति गांव बझेडी के जंगल के रास्ते से गोमांस लेकर आने वाले हैं। पुलिस बताए स्थान पर पहुंची तथा संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग करने लगी। कुछ देर बाद दो व्यक्ति हाथ में प्लास्टिक का कट्टा लिए आते दिखाई दिए।
विज्ञापन

पुलिस को देख कर दोनों व्यक्ति भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया। उन्हें रुकने के लिए कहा गया तो दोनों ने पुलिस टीम पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दूसरे आरोपी को कॉबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। उनसे 18 किलो गोमांस व दो तमंचे बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार घायल आरोपी थाना सिविल लाइन के मदीना पार्क निवासी सोनू उर्फ कलीम उर्फ ऐना है। उसका साथी नई मंडी थाने के गांव बागोवाली का रहने वाला दाऊद है। घायल आरोपी गोकशी के मामले के वांछित था। यह दोनों सिविल लाइन क्षेत्र के मदीना पार्क के पास से मुन्ना व महबूब से खरीद कर लाए थे।

दोनों आरोपियों को तलाशा किया जा रहा है। घायल आरोपी पहले भी जेल गया था। दूसरे आरोपी के अपराधों के बारे में जानकारी की जा रही है। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed