फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में पांच की मौत: 'दवा लाएंगे, अब जीवनभर का इंतजार', फरमान कह गए थे ये बात; किलकारियों से पहले घर आई मौत

Thu, 10 Sep 2026 01:31 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 10 Sep 2026 01:31 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में रोडवेज बस ने ईको वाहन को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक पर सवार बागपत के पिता-पुत्री समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो भाइयों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar road accident  Farman left saying he would fetch medicine from Shahpur now it is a lifelong wait
Muzaffarnagar road accident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुजफ्फरनगर में हुए दर्दनाक हादसे में बच्ची समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। राजपुर गढ़ी गांव के मजदूर मोमीन भी हादसे का शिकार हो गए। मोमीन के घर पहली संतान का इंतजार है। आठ माह की पत्नी को घर छोड़कर वह अपने साले फरमान के साथ ईंट भट्ठे पर जाने की तैयारी में जुटा था। दोनों पहले बुढ़ाना दवाई लेने गए और इसके बाद सोरम चले गए। लौटते हुए हादसे का शिकार हुआ।


मोमीन बुढ़ाना के गांव गढ़ी राजपुर का रहने वाला था। उसका साला बागपत निवासी फरमान पिछले काफी समय से बीमार चल रहा था। बताया गया कि फरमान ने मोमीन को बुढ़ाना में एक डॉक्टर के यहां से दवाई लेने जाने के साथ सोरम रिश्तेदारी में चलने के कहा था। फरमान अपनी बेटी को लेकर मोमीन से मिला और तीनों सुबह के समय बाइक पर सवार होकर काम पूरे करने के लिए चल दिए थे।
Muzaffarnagar road accident  Farman left saying he would fetch medicine from Shahpur now it is a lifelong wait
बुढ़ाना के भैसाना गांव में हुए हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और इकट्ठे हुए ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने पहले तो बुढ़ाना से दवाई ली और इसके बाद अन्य काम निबटाते हुए भैसाना पहुंचे थे। उन्हें भट्ठे पर जाने पर लेकर जाने के लिए एक पिकअप की जरूरत थी। दोनों ने भैसाना में एक युवक को उसकी पिकअप किराए पर तय कर दो हजार रुपये दिए। इसके बाद दोनों जैसे ही चले और पचास कदम दूर पहुंचे तभी सामने से आ रही रोडवेज बस उनके लिए काल बन गई। तीनों लोगों की हादसे में मौत हो गई।
 
Muzaffarnagar road accident  Farman left saying he would fetch medicine from Shahpur now it is a lifelong wait
मुजफ्फरनगर में पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मृतकों के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आंसू बहाता रहा गया परिवार
मोमीन खुश था कि उसके आंगन में जल्द ही बच्चे के रूप में किलकारी गूंजेंगी। लेकिन वह यह खुशी देख नहीं पाया। पहले ही उसकी जिंदगी को हादसे ने लील लिया। परिजन उसकी मौत से शोक में हैं। उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए वह भट्ठे पर मजदूरी करता था। उसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी। परिवार में उसके दो बड़े भाई तालिब व साकिर हैं। वह तीन भाइयों व एक बहन में सबसे छोटा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar road accident  Farman left saying he would fetch medicine from Shahpur now it is a lifelong wait
फरमान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फरमान कहकर गए थे, शाहपुर से दवा लाएंगे, अब जीवनभर का इंतजार
मुजफ्फरनगर जिले में भैंसाना मिल तिराहे पर रोडवेज बस की टक्कर लगने से जान गंवाने वाले फरमान (25) अपने घर कहकर गए थे कि सोरम से आते समय शाहपुर से अपनी और बेटी अल्लो की दवा लेकर आएंगे। अब जीवनभर कर इंतजार रह गया है। हादसे में उमरदीन, उनकी बेटी और रिश्तेदार की मौत होने के बाद परिवार वाले रोते-बिखलते हुए यही बातें कह रहे थे।
 
विज्ञापन
Muzaffarnagar road accident  Farman left saying he would fetch medicine from Shahpur now it is a lifelong wait
सुहाना की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तमेलागढ़ी गांव निवासी आलम ने बताया कि उनके परिवार का फरमान अपने परिवार के साथ बागपत के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था, जो कई माह से गांव में रह रहा था। मुजफ्फरनगर जिले के सोरम गांव में रिश्तेदार की मौत होने पर बुधवार की सुबह बाइक से अपनी बेटी अल्लो (3) को बाइक पर लेकर गए थे। वहां से वापस आते समय राजपुर जिला मुजफ्फरनगर निवासी बहनोई मोमीन भी उनके साथ आ रहे थे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed