फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There is a wedding in the house... keep my grandmother's dead body in the mortuary

Muzaffarnagar: घर में शादी है..., मेरी दादी का शव मोर्चरी में रख लीजिए, पोते ने लिखकर दिया पत्र

Mon, 12 Jun 2023 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 12 Jun 2023 12:08 AM IST
सार

शादी वाले घर में दादी की मौत हुई तो पोते ने दादी का शव घर ने ले जाकर मोर्चरी में रखवा दिया। पोते ने शव के साथ एक पत्र भी मोर्चरी कर्मचारियों को लिखकर दिया कि उसके घर में शादी है जिस कारण वह दादी का शव घर नहीं ले जा सकता। पढ़ें क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
There is a wedding in the house... keep my grandmother's dead body in the mortuary
हास्पिटल में मृतका कमला  के परिजनो द्वारा लिखा पत्र।

विस्तार

मुजफ्फरनगर शहर के लक्ष्मण विहार के एक घर में पोते की शादी की तैयारियां चल रही थी। खुशी के बीच दादी की तबीयत खराब हो गई। अस्पताल ले जाते हुए उनकी मौत हो गई। दूसरे पोते ने घर में शादी का हवाला देकर दादी के शव को नर्सिंग होम की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतका के छोटे बेटे को पता चला तो वह नर्सिंग होम पहुंचा और शव को सुपुर्दगी में लेकर अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut: खरखौदा में टूरिस्ट बस ने दो बाइक सवार को कुचला, दोनों की मौके पर ही मौत

विज्ञापन

मूल रूप से सिसौली निवासी और वर्तमान में शहर के लक्ष्मण विहार में रह रहे नरेंद्र गुप्ता के छोटे बेटे की शादी की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान शनिवार को माता कमला देवी (75) की तबीयत खराब हो गई। पोता गौरव गुप्ता अस्पताल लेकर पहुंचा तो बुजुर्ग को मृतक घोषित कर दिया गया। एक तरफ शादी की खुशी थी और दूसरी तरफ दादी की मौत। ऐसे माहौल में पोते ने शव को शहर के ईवान हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवा दिया और यह लिखकर दे दिया कि घर में शादी है। वह शव को 12 जून की सुबह आकर ले जाएगा।

कुछ देर बाद मृतका के बेटे भक्तिभूषण महाराज को मां के निधन की खबर मिली। शुक्रताल से वह अपने समर्थकों के साथ हॉस्पिटल पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन से शव मांगा। काफी देर तक हंगामे की स्थिति बन गई। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने गौरव गुप्ता की सहमति से शव भक्तिभूषण महाराज को दे दिया। रविवार को कमला देवी का शुक्रताल में अंतिम संस्कर कर दिया गया।

परिवार में रविवार को हाेने वाली शादी भी स्थगित कर दी गई। मृतका के बड़े बेटे नरेंद्र गुप्ता का कहना है कि शादी स्थगित कर दी गई है और शुक्रताल में अंतिम संस्कार किया गया है। भक्ति भूषण महाराज का कहना है कि मां उससे बहुत प्यार करती थी, जैसे ही पता चला तो वह अस्पताल पहुंचा और शव को लेकर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed