फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Tourist bus crushed two bike riders in Kharkhoda, both died on the spot

Meerut: खरखौदा में टूरिस्ट बस ने दो बाइक सवार को कुचला, दोनों की मौके पर ही मौत

Mon, 12 Jun 2023 11:43 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 12 Jun 2023 11:43 AM IST
सार

मेरठ से सटे खरखौदा थानाक्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। 

विज्ञापन
Meerut: Tourist bus crushed two bike riders in Kharkhoda, both died on the spot
सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ से सटे खरखौदा में देर रात काल बनकर आई एक टूरिस्ट बस ने दो युवकों की जान ले ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। बताया गया कि दोनों  युवक बिजनौर जनपद के रहने वाले थे। युवकों की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खरखौदा थानाक्षेत्र के गांव कैली स्थित जाहरवीर मंदिर के पास रात 1 बजे दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने सड़क से गुजर रहे बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें:Meerut News Live: तापमान में थोड़ी गिरावट, गर्मी बरकरार, सरकारी राशन के गोदाम में लगी भीषण आग

विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिर गए। वहीं टूरिस्ट बस युवकों को कुचलते हुए उनके ऊपर से गुजर गई। दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। पुलिस के अनुसार युवकों की पहचान बिजनौर निवासी अंकित (35) पुत्र रामवीर निवासी गोपालपुर थाना कोतवाली बिजनौर, शिव भारद्वाज पुत्र पवन भारद्वाज निवासी गोपालपुर बिजनौर के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि अंकित व शिव भारद्वाज दोनों ही मेरठ में शास्त्री नगर स्थित उज्जीवन बैंक में कार्यरत हैं। रविवार की देर रात्रि करीब 1:30 बाइक से हापुड़ की ओर से मेरठ आ रहे थे।

हापुड़ रोड पर गांव कैली स्थित बीआर इंटरनेशनल स्कूल के सामने टूरिस्ट मिनी बस ने बाइक को कुचल दिया, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उधर आरोपी बस चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed