{"_id":"6aac34ae7fcfa6819f0ac1ab","slug":"muzaffarnagar-mahapanchayat-rakesh-tikait-says-mosques-are-the-bjp-government-s-staple-diet-2026-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर महापंचायत: राकेश टिकैत बोले- भाजपा सरकार की खुराक मस्जिद, नहीं तोड़ने देंगे रामपुर की यूनिवर्सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर महापंचायत: राकेश टिकैत बोले- भाजपा सरकार की खुराक मस्जिद, नहीं तोड़ने देंगे रामपुर की यूनिवर्सिटी
Fri, 18 Sep 2026 12:12 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:12 AM IST
सार
Muzaffarnagar News: किसानों की मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में भाकियू ने महापंचायत का आयोजन किया। इस दौरान सहारनपुर में मस्जिद गिराने का भी विरोध किया गया। राकेश टिकैत ने कहा कि कोर्ट के आदेश का बहाना बनाया गया।
विज्ञापन
महापंचायत में मंच पर नरेश टिकैत, राकेश टिकैत और अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने सहारनपुर के मस्जिद प्रकरण पर कहा कि मस्जिद तो भाजपा सरकार की खुराक है। कोर्ट के आदेश के बहाने मस्जिद ढहा दी गई। अब यह देश आंदोलन से बचेगा। वहां नेता नहीं गए और लोग हमें जाने के लिए कह रहे थे। 23 अक्तूबर को गन्ना भवन लखनऊ पर पंचायत होगी।
विज्ञापन
महापंचायत को संबोधित करते राकेश टिकैत।
- फोटो : अमर उजाला
राकेश टिकैत ने जीआईसी के मैदान से सरकार को चेतावनी दी कि गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए। रामपुर की यूनिवर्सिटी तोड़ी गई तो ट्रैक्टर-जेसीबी के बीच युद्ध होगा। सरकार की गलत योजना से मेरठ के अस्पताल और बाजार तोड़ दिए गए। सरकार को अपनी नीति बदलनी होगी। बड़े अस्पतालों में उपचार संभव नहीं है, छोटे अस्पतालों में ही आमजन का उपचार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को शहर में पढ़ाने के बजाय गांव के स्कूलों को ठीक किया जाना चाहिए। नई समस्या यह है कि सरकारी स्कूलों में गरीबों के बच्चे पढ़ रहे हैं और उच्च लोग पढ़ा रहे हैं। तालमेल में संवादहीनता हो रही है। स्कूलों की व्यवस्था ठीक करनी होगी। किसानों को खुद को बचाने के लिए खर्चे कम करने होंगे।
टिकैत ने कहा कि सस्ते दूध का लालच देकर पशुधन खत्म करने की साजिश है। 2047 तक जमीन छिन जाएगी। खर्च कम कर जमीन बचानी होगी। खेती घाटे का सौदा नहीं है लेकिन सही तरीके अपनाने होंगे। अगर खेती नहीं है तो गांव में क्या करेंगे। गन्ना बेचते हैं और चीनी खरीदते हैं। गन्ने का भाव 500 से 600 के पास होना चाहिए।

सरकार को घोषित करना चाहिए गन्ना मूल्य : नरेश टिकैत
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गन्ना किसान घाटे में है। किसान की सोने जैसी जमीन कौड़ियों के भाव में अधिग्रहण के नाम पर छीनी जा रही है। सरकार के सामने किसान शांति से अपनी बात रख सकते हैं लेकिन सरकार को भी अन्नदाता का ध्यान करना चाहिए। 2027 का चुनाव नजदीक है। अब मिल भी जल्द ही चालू हो जाएंगे लेकिन गन्ने का मूल्य तय नहीं किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहिए किसानों को तोहफा दें।

वैचारिक क्रांति, हर जिले में पंचायत करेंगे : राकेश टिकैत
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गन्ने का भाव बढ़ना चाहिए। इसके अलावा जमीन के सर्किल रेट बढ़ना चाहिए। आलू, गन्ना और गेहूं का किसान परेशान है। चीनी की खपत ज्यादा नहीं है। दक्षिण की तरह इस बार यहां रात में पंचायत की गई है। किसानों का यह प्रयोग सफल रहा है। वैचारिक क्रांति की जाएगी। शांतिपूर्ण आंदोलन ही किसान की ताकत है।

बसों का रुट बदला, महावीर चौक पर रहा जाम
भाकियू की जीआईसी मैदान में पंचायत के दौरान महावीर चौक पर जाम लगा रहा। पुलिस जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करती रही। पंचायत के मद्देनजर पुलिस ने यातायात को लेकर व्यवस्था बनाते हुए महावीर चौक की तरफ आने व जाने वाले सभी बड़े वाहनों पर शाम से प्रतिबंध लगा दिया था। किसी भी मार्ग से महावीर चौक तक दिन छिपने तक बड़े वाहन नहीं पहुंचे।
दोपहिया वाहन भी दाई साइड में चले। रात के समय किसानों के वाहनों के पहुंचते ही महावीर चौक पर पुलिस की व्यवस्था ध्वस्त हो गई। जानसठ पुल, आर्य समाज रोड पर जाम लग गया। पुलिस को जाम खुलवाने में मशक्कत करनी पड़ी।

यह हालात तब रहे जब सर्कुलर रोड से सुजडू की तरफ जाने वाले वाहनों को शिव चौक से मीनाक्षी चौक होकर निकाला गया। अन्य वाहनों को भी वैकल्पिक मार्ग से भेजा गया। पूरे दिन बिजनौर, मुरादाबाद, मीरापुर जाने वाली रोडवेज बसें जानसठ फ्लाईओवर के पास से व दिल्ली, मेरठ, बागपत जाने वाली बसें राणा चौक से चलाई गई। एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे ने बताया कि पुलिस की बनाई यातायात व्यवस्था पंचायत के समाप्त होने तक जारी रहेगी। व्यवस्था बनाने के लिए सभी चौराहों पर पुलिस तैनात की गई।
ये भी देखें...
मुजफ्फरनगर: भाकियू की महापंचायत में गरजे किसान, 500 रुपये मांगा गन्ने का मूल्य; ये 16 मांगें उठाईं
ये भी देखें...
मुजफ्फरनगर: भाकियू की महापंचायत में गरजे किसान, 500 रुपये मांगा गन्ने का मूल्य; ये 16 मांगें उठाईं