फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The watchman was held hostage and goods worth lakhs were looted from the baraat house

Muzaffarnagar News: चौकीदार को बंधक बना बरात घर से लाखों का सामान लूटा

Mon, 31 Mar 2025 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
The watchman was held hostage and goods worth lakhs were looted from the baraat house
-सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से घटना की जांच शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो खबर

भोपा। बेलड़ा कांवड़ मार्ग स्थित राष्ट्रीय स्वयं संघ के अल्पसंख्यक वर्ग के वरिष्ठ पदाधिकारी इरम अली जैदी के बरात घर से बदमाश चौकीदार को बंधक बनाकर लाखों का सामान लूट कर ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्कवायड, फॉरेंसिक टीम, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से घटना की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव बेलड़ा निवासी इरम अली जैदी का गांव के निकट ही कांवड़ मार्ग पर राजमहल के नाम से बरात घर बनाया हुआ है। बेलड़ा का अब्दुल करीम उसमें चौकीदारी करता है। शनिवार रात दो बदमाश बारात घर में घुस आये और हथियारों के बल पर उसे रस्सी से बांध दिया। चौकीदार ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने तलाशी के दौरान उससे दस हजार रुपये छीन लिए। साथ ही वहां रखे दो जनरेटर को तोड़कर कीमती सामान को लूट लिया। बदमाश सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ ले गए।
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद चौकीदार ने किसी तरह अपने आपको बंधनमुक्त कर घटना की सूचना अपने बेटे आशु को दी। आशु ने बरात घर के मालिक को घटना की जानकारी दी। इस सूचना पर डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट्स एक्सपर्ट के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इरम अली ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। भोपा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटना से लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed