फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ten more Corona positives were found in the district

जिले में दस और कोरोना पॉजिटिव मिले

Tue, 21 Apr 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ten more Corona positives were found in the district
शिवचौक पर वाहनों का सीज करती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जिले में दस और कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में दस और कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें से चार केस खतौली तथा छह पुरकाजी में हैं। खतौली में एक ही परिवार की एक महिला और उसके दो मासूम पौत्र भी संक्रमित मिले हैं। बच्चों के पिता की एक सप्ताह पूर्व मृत्यु हो चुकी है। पुरकाजी के छह में से तीन की रिपोर्ट सस्पेक्टेड पॉजिटिव है। यानि इनके सैंपल दोबारा भेजे जाएंगे। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 17 हो गई है, जिनमें से जिले की एक महिला नोएडा में है।

एक सप्ताह बाद जिले में एक साथ दस पॉजिटिव केस मिलने से पुलिस-प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। मंगलवार को 58 जांच रिपोर्ट आईं, जिनमें से खतौली के चार केस पॉजिटिव मिले। इनमें एक जमाती शामिल है। उसका एक साथी 13 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। दोनों अपने आठ अन्य साथियों के साथ दिल्ली मरकज से आए थे और मोहल्ला जैननगर से सटे सराफान पश्चिमी में एक मस्जिद में ठहरे थे। खतौली की ही एक महिला और उसकी चार साल की पौत्री और दो साल का पौत्र भी पॉजिटिव पाए गए हैं। बच्चों के पिता की एक सप्ताह पहले ही मौत हुई थी, जो दिल्ली से आया था। उधर, पुरकाजी में मिले छह पॉजिटिव में से तीन को तो कोरोना की पुष्टि हो गई है, जबकि तीन की रिपोर्ट सस्पेक्टेड पॉजिटिव है। सभी अलग-अलग मोहल्लों के हैं। ये 10 अप्रैल को पॉजिटिव मिले झारखंड के जमातियों के संपर्क में थे। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि पॉजिटिव मिले सभी दस लोगों को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जा रहा है। सभी कोरोना पॉजिटिव पहले से ही घोषित हॉटस्पॉट क्षेत्र के हैं। वहां पर सख्ती और बढ़ाई जा रही है। फिर से इलाके को सैिनटाइज कराया जा रहा है। इस परिवार और इन लोगों के संपर्क में आए लोगों की जानकारी हासिल कर उन्हें परिवार समेत क्वारंटीन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed