फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Robbery in Kabir Ashram, attack on Mahant

कबीर आश्रम में लूटपाट, महंत पर हमला

Fri, 16 Jul 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Robbery in Kabir Ashram, attack on Mahant
कबीर आश्रम में लूटपाट, महंत पर हमला
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। बदमाशों ने शुकतीर्थ स्थित कबीर आश्रम को निशाना बनाते हुए आश्रम के महंत को तमंचे के बल पर मारपीट कर घायल कर दिया और आश्रम में रखी नकदी लूट ले गए। सुबह होने पर श्रद्धालुओं को घटना के बारे में पता लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और घायल महंत को सरकारी अस्पताल भिजवाया। घटना से तीर्थनगरी के साधु संतों में रोष है। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
शुकतीर्थ में फिरोजपुर मार्ग पर स्थित कबीर आश्रम में बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। आश्रम के महंत परीक्षक साहिब महाराज को हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। शुक्रवार सुबह कबीर आश्रम में पहुंचे श्रद्धालुओं व ग्रामीण सुचेतन दास महाराज, मनोहर दास, राजकुमार, नेमपाल, भोदुदास महाराज, जनेश्वर आदि ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर आश्रम में कोई युवक आया था। उसने महंत के प्रति पूरी निष्ठा दिखाते हुए खाना बनाने व साफ सफाई में सहयोग किया। आश्रम में रह रहे लोगों के बीच में घुल मिल गया। शाम को उसके दो और साथी आश्रम में आ गए, जिसके बाद तीनों रात में आश्रम में ही रुक गए।
विज्ञापन

रात को महंत विश्राम करने के लिए अपनी कुटिया में चले गए। शुक्रवार सुबह को जब सेवादारों ने महंत को आवाज लगाई, तो वह नहीं उठे किसी अनहोनी की आशंका से जब सेवादार कुटिया के अंदर पहुंचे तो महंत घायल अवस्था में बेहोश पड़े हुए मिले। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने गंभीर हालत में घायल महंत को चिकित्सालय भिजवाया और आश्रम में जांच पड़ताल की। सेवादारों के अनुसार बदमाश करीब 50 हजार की नकदी लूटकर ले गए हैं। आश्रम के संत के साथ हुई मारपीट व लूटपाट की घटना को लेकर तीर्थ नगरी के साधु संतों में में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आश्रम में संत सम्मेलन के लिए रखी थी रकम
मोरना। शुकतीर्थ स्थित कबीर आश्रम में प्रतिवर्ष दो दिवसीय संत सम्मेलन होता है। इस वर्ष भी अगस्त के मध्य में इस सम्मेलन का आयोजन होना है। जिसकी तैयारियां चल रही है। इसके लिए श्रद्धालुओं द्वारा काफी पैसा दान में दिया जाता है। माना जा रहा है कि बदमाशों को इसके बारे में जानकारी थी, जिस पर घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed