फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Verdict today in the murderous attack 16 years ago

Muzaffarnagar News: 16 साल पहले जानलेवा हमले में आज फैसला

Sat, 31 Oct 2026 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Verdict today in the murderous attack 16 years ago
मुजफ्फरनगर। रामराज थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में सरसों की कटाई को लेकर 16 साल पहले किए गए जानलेवा हमले में चार आरोपियों पर दोष सिद्ध हो चुका है। विशेष न्यायालय एससी/एसटी एक्ट के पीठासीन अधिकारी डॉ. विजय कुमार सजा के प्रश्न पर शनिवार को सुनवाई करेंगे।
विज्ञापन

हुसैनपुर गांव के वादी विजयपाल ने 27 मार्च 2010 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वादी ने कहा था कि खादर की जमीन पर सरसों की कटाई को उनका पुलिस की मौजूदगी में फैसला हो गया था। इसके बाद परिवार के सदस्यों सरसों की कटाई करने पहुंचे लेकिन हमलावरों ने घेरकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और फायरिंग की।
विज्ञापन

वादी के भाई विक्रम के पेट में गोली लगी थी, इसके अलावा महिला सविता, बृजेश, सुकांता और कविता पर लाठी-डंडों से हमला किया गया था। वादी ने हुसैनपुर के ही रामवतार, उसके बेटे प्रदीप , कुंवरपाल के अलावा बिजनौर के फैजीपुर निवासी कंवरपाल के खिलाफ जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने 15 मई 2010 को आरोपपत्र दाखिल किया। सोमवार को जमानत पर चल रहे आरोपी अदालत में पेश हुए। दोष सिद्ध होने के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में लिया गया। सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी आशीष त्यागी ने बताया कि सजा के प्रश्न पर शनिवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed