{"_id":"6ae4f74c9174b088a507c739","slug":"record-breaking-rainfall-crisis-in-sugarcane-recovery-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-184305-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ा...गन्ने में रिकवरी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ा...गन्ने में रिकवरी का संकट
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बदले मौसम और बारिश का असर चीनी मिलों के पेराई सत्र पर पड़ना शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार रात 59.2 मिमी बरसात हुई। अक्तूबर माह में अब तक कुल 132.2 मिमी बरसात ने पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वर्ष 2021 में 103.4 मिमी बारिश हुई थी। बारिश के कारण रिकवरी कम होने से मिलों को नुकसान होगा। दिवाली तक किसानों को भी मनमाफिक इंडेंट मिलने की संभावना कम है।
बृहस्पतिवार रातभर जिले में बारिश होती रही। सर्दी का प्रकोप बढ़ने के अलावा शुक्रवार को इसका असर आम जनजीवन पर भी देखने को मिला। अधिकतम तापमान भी 20.2 डिग्री तक सिमट आया। अक्तूबर माह का यह सबसे बड़ा ठंडा दिन रहा। रात का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।
खेतों में कटी पड़ी धान की फसल भीग जाने के कारण परेशानी हुई। सरसों की बुआई के लिए जिन किसानों ने खेत तैयार कर दिए थे, उन्हें झटका लगा है।
चारे की फसल के बाद सरसों की बुआई की तैयारी में जुटे किसानों को झटका लगा है। इसके अलावा खोई और अन्य ईंधन गीला हो जाने के कारण कोल्हुओं का संचालन भी थम गया है। मंडी में गुड़ की आवक कम हो गई।
विज्ञापन
चीनी मिलों ने इंडेंट जारी करना शुरू कर दिया है लेकिन बारिश के कारण रिकवरी का संकट खड़ा हो सकता है। वर्तमान में आठ फीसदी के आसपास ही रिकवरी चल रही है।
-- -- -- -
किस दिन हुई कितनी बरसात
तिथि बारिश/मिमी
01 अक्तूबर 28.4
11 अक्तूबर 23.0
12 अक्तूबर 19.8
29 अक्तूबर 01.8
30 अक्तूबर 59.2
-- -- -- -
बारिश-तेज हवाओं से सतर्क रहें किसान
कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के वैज्ञानिक वीरेंद्र सिंह ने किसानों को बारिश और तेज हवाओं से फसलों को बचाने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि बारिश होने से सरसों की बोआई में देरी हो सकती है। खेतों में पड़ी धान की कटी फसल को भीगने से नुकसान होने की आशंका है। गन्ने की बंधाई तुरंत करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि तेज हवाओं से गन्ने की फसल को क्षति पहुंच सकती है।
-- -- -- -
सर्दी से बचाव रखें, गर्म पानी का करें सेवन
सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि तापमान तेजी से बदल रहा है। बीमारियां से बचने के लिए कपड़ों का विशेष इंतजाम रखें। सुबह-शाम गर्म पानी का सेवन करना चाहिए।