Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Questions in the PET were straightforward; they covered the causes of the water crisis and asked for solutions for water conservation.

Muzaffarnagar News: पीईटी में सरल रहे सवाल, जल संकट के कारण और जल संरक्षण का पूछा समाधान

Sat, 31 Oct 2026 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Questions in the PET were straightforward; they covered the causes of the water crisis and asked for solutions for water conservation.
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) आयोजित हुई। परीक्षा देने के लिए मेरठ, गाजियाबाद, मुरादाबाद, शामली और अमरोहा समेत कई जिलों से अभ्यर्थी पहुंचे। परीक्षा देकर बाहर निकले युवाओं ने प्रश्नपत्र को आसान बताया।
विज्ञापन

परीक्षा में जल संकट पर आधारित अपठित गद्यांश भी पूछा गया। इसमें कृषि क्षेत्र में जल प्रबंधन और भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण समाधान से जुड़े प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन


एडीएम देश दीपक कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी में परीक्षा कराई गई। अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक जांच के बाद प्रवेश दिया गया। परीक्षा अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों पालियों में कुल 20,640 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली पाली में 6736 ने परीक्षा दी और 3584 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 7186 उपस्थित रहे और 3134 ने परीक्षा छोड़ी। एक नवंबर को भी जिले के 22 केंद्रों पर परीक्षा प्रस्तावित है।
-----------------
ये अभ्यर्थी बोले
राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर आई शिवानी चौधरी ने बताया कि प्रश्नपत्र सरल था। गणित और तर्कशक्ति के सवालों में भी एक-दो प्रश्न ही कठिन लगे। उन्हें अच्छे स्कोर की उम्मीद है।

कोमल खाटियान ने बताया कि ग्राफ आधारित सवाल कठिन थे। हिंदी के भाग में अपठित गद्यांश की भाषा साहित्यिक थी। कुछ शब्द कठिन होने के कारण उन्हें समझने और उत्तर निकालने में अधिक समय लगा।

खतौली से परीक्षा देने आईं दिव्यांग अभ्यर्थी अंजू ने बताया कि बारिश के कारण केंद्र तक पहुंचने में परेशानी हुई। प्रश्नपत्र सरल था और उन्होंने सभी सवाल हल किए। उन्हें अच्छे स्कोर की उम्मीद है।


मुरादाबाद से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर आए गौतम ने बताया कि प्रश्नपत्र सरल था। बीआई के सवालों का स्तर मध्यम रहा। अच्छे अंक आने पर भर्ती प्रक्रिया में लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed