{"_id":"607b2e818ebc3e246c55e3a6","slug":"read-namaz-in-the-middle-way-main-hoon-naa-muzaffarnagar-news-mrt534938776","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पद के प्रत्याशी के बिगड़े बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पद के प्रत्याशी के बिगड़े बोल
विज्ञापन
‘बीच रास्ते में पढ़ो नमाज मैं हूं ना...’
मुजफ्फरनगर। जनपद के एक प्रधान पद के प्रत्याशी ने शुक्रवार रात गांव में चुनावी सभा करते हुए भड़काऊ बयान दे डाला। प्रत्याशी का कहना था कि ‘नमाज को लेकर लॉकडाउन लगा तो कोई बात नहीं, आप लोग बीच रास्ते में नमाज पढ़ो’। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो गांव जड़ौदा का बताया जा रहा है, जिसमें एसएसपी ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे प्रत्याशी वोट हासिल करने के लिए किसी भी सीमा तक जाने को तैयार हैं। इस मामले में भाकियू तोमर गुट के पदाधिकारी समेत दो प्रत्याशियों के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज किए जा चुके हैं, लेकिन भड़काऊ भाषण से प्रत्याशी बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक और वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उक्त वीडियो मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जड़ौदा का बताया जा रहा है, जिसमें प्रधान पद के प्रत्याशी चुनावी सभा को संबोधित करता नजर आ रहा है। प्रत्याशी लोगों को कह रहा है कि नमाज को लेकर लॉकडाउन लगा तो भी कोई बात नहीं, आप लोग बीच रास्ते में पढ़ो नमाज। जहां तुम्हारा पसीना गिरेगा, वहां मैं खून बहा दूंगा। बस तुम मुझे वोट दो, आगे मैं देख लूंगा। उक्त वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
इन्होंने कहा .....
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि उक्त वायरल वीडियो की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच में पुष्टि होने के बाद संबंधित थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।